संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को वर्ष 2018 के लिए व‌र्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में पता चला कि खुशहाली के मामले में भारत की स्थिति खराब हो गयी है। पिछले साल जहां भारत 122वां सबसे खुशहाल देश था वहीं इस बार 11 स्थान नीचे खिसककर 133वें स्थान पर आ गया। इस मामले में पड़ोसी पाकिस्तान की स्थिति इस समय कहीं बेहतर है। पाकिस्तान 75वां सबसे खुशहाल देश है। हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बता रहे हैं जिन्होनें खुशहाली के मामलों में इस साल टॉप 10 में जगह बनाई है।


10. ऑस्ट्रेलिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में ऑस्ट्रेलिया इस साल दसवें नंबर पर है। वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया साल 2017 में नौवें स्थान पर था।8. न्यूजीलैंडरिपोर्ट में बताया गया है कि न्यूजीलैंड इस साल आठवें स्थान पर है। बता दें कि न्यूजीलैंड मूल रूप से खूबसूरत बीच और आइलैंड के लिए मशहूर है। बता दें कि न्यूजीलैंड पिछले साल भी आठवें स्थान पर था। 6. नीदरलैंड नीदरलैंड्स यूरोप के उत्तर-पश्चिम में समुद्र के किनारे स्थित देश है। इसकी खूबसूरती दुनियाभर में फेमस है। बता दें कि इस साल सबसे खुशहाल देशों में नीदरलैंड छठे स्थान पर है। 4. आइसलैंड
आइसलैंड उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड, फ़रो द्वीप समूह और नार्वे के मध्य बसा एक खूबसूरत द्विपीय देश है। यह इस साल सबसे खुशहाल देशों में चौथे स्थान पर है। 2. नॉर्वे


नॉर्वे यूरोप महाद्वीप में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत देश है। रिपोर्ट के मुताबिक यह इस साल सबसे खुशहाल देशों में दूसरे नंबर पर है। वहीं अगर पिछली बार की बात करें तो सबसे खुशहाल देशों में यह पहले नंबर पर था, लेकिन इस बार खिसक कर दूसरे स्थान पर चला गया।

ब्रिटेन में अपने राजनयिकों के निष्कासन पर कड़ी प्रतिक्रिया देगा रूसअब ब्रिटेन ने भी व्हाट्सएप पर लगाई रोक कहा, फेसबुक के साथ नहीं कर सकते हैं जानकारी साझा

Posted By: Mukul Kumar