दुनिया में कई ऐसी चीजें है जिन्‍हें बनाने में अरबो खरबों का खर्च आया पर हम आप को आज दुनिया के सबसे बड़े और महंगे शॉपिंग मॉल के बारे में बताने जा रहे हैं। किसी मॉल में नदी बहती है तो किसी में पानी का जहाज। कहीं पर स्‍वीमिंग पूल बनाया गया है तो कहीं पूरे मॉल की दीवार पर एक्‍वीरियम बना दिया गया है।


1- कनाडा में बना वेस्ट एडमोनटोन मॉल एलर्बटा नॉर्थ अमेरिका का सबसे बड़ा मॉल है। इसे बनाने में 960 मिलियन यूरो का खर्च आया था। इस मॉल के अंदार रोलर कोस्टर से लेकर स्वीमिंग पूल और छोटी से नदी भी बहती है।3- दुबई में बना हुआ द दुबई मॉल दुनिया के सबसे खूबसूरत शॉपिंग मॉल में से एक है। इस मॉल में 120 रेस्टोरेंट हैं। 1200 दुकाने हैं। यह मॉल एक छोटे से शहर की तरह नजर आता है। मॉल में एक बहुत बड़ा एक्वीरियम बनाया गया है। इसे मॉल को बनाने में 16 बिलियन यूरो का खर्च आया।
5- दुबई में बना द मॉल ऑफ अमीरात को बनाने में 174 मिलियन यूरो का खर्च आया था। इस मॉल को 2003 में लॉन्च किया गया था। मॉल में 630 रिटेल आउटलेट और 80 लग्जरी स्टोर हैं। मॉल में 100 रेस्टोरेंट भी है। यहां आने के बाद आप को लगेगा कि आप किसी मैजिक प्लेनेट पर हैं। मॉल के अंदर ही एक इंडोर थीम पार्क भी है।


7- इंग्लैंड के मैनचेस्टर में बनाया गया द टेराफोर्ड सेंटर दुनिया के सबसे बड़े और महंगे मॉल में से एक है। इसे बनाने में 622 मिलियन यूरो का खर्च आया था। मॉल का आर्कीटेक्चर गजब का है जो इसे वॉव लुक देता है। इसकी छत को ऐसे डिजाइन किया गया है कि आप को लगेगा कि आप आसमान के नीचे खड़े हैं। इसे बनने में 27 महीनों का समय लगा था।  9- हवाई द्वीप के होनूलूलू में द अला मोआना शॉपिंग सेंटर बनाया गया है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस मॉल को बनाने में 20 मिलियन यूरो का खर्च आया। ये दुनिया के सबसे महंगे और खूबसूरत शॉपिंग सेंटर में से एक है।

Posted By: Inextlive