आप कभी चिडि़याघर गये हैं क्‍या अगर नहीं तो आप को जाना चाहिये। वैसे चिडि़याघर में पशु पक्षियों को पिंजड़े में कैद किया जाता है। हम आप को आज एक ऐसे अनोखे चिडि़या घर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां खूंखार जानवर तो खुले में घूमते हैं पर इंसान पिंजड़े में कैद रहता है। आप को जान कर हैरानी होगी कि ऐसा करने के लिये यहां आने वाले लोग मोटी रकम खर्च करते हैं।


हम बात कर रहे हैं चीन के चौंगक्विंग शहर में बने लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू की जहां इंसानों को जानवरों को देखने के लिए पिंजरे में बंद होना पड़ता है। जब पिंजरे वाली गाड़ी में भर कर इंसानों के जानवरों के पास ले कर जाते है तो उस समय का दृश्य काफी खतरनाक होता है। खाने के लालच में जानवर पिंजरे के ऊपर चढ़ जाते है। जब कोई खतरनाक जानवर किसी इंसान का पीछा करता है। यहां आने वाले लोगों को पहले ही सावधान कर दिया जाता है। Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra