रितिक रोशन। सबसे अट्रैक्‍टिव मेल सेलिब्रिटी और बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के रूप में जाना जाता है इन्‍हें। फिलहाल सुजैन खान से 14 साल पुरानी शादी को तोड़कर इस समय अकेले जिंदगी काटने को मजबूर हैं। वैसे रितिक की शादी टूटना लोगों के लिए बड़ी और चौंकाने वाली खबर थी। इसके पीछे भी दो बड़े कारण थे। पहला कारण था रितिक जैसे कैप्रिकॉर्न बर्थ के साथ ऐसा होना और दूसरा कि उनकी शादी उनके बचपन के प्‍यार सुजैन से हुई थी। ऐसे में उनके साथ ऐसा भी होगा इस बारे में किसी ने सोचा नहीं था। वहीं अब उनके तलाक के इतने अर्से बाद लोगों का ऐसा मानना है कि रितिक को दूसरी शादी कर लेनी चाहिए। क्‍यों आइए देखें...।

ऐसे हैं रितिक
रितिक का जन्म 10 जनवरी को हुआ था। इस हिसाब से उनकी राशि कैप्रिकॉर्न हुई। मतलब मकर राशि। रितिक की उम्र इस समय 40 साल है। इसी के साथ वो अभी भी बेहद हैंडसम और यंग हैं। उनकी राशि के हिसाब से वह एक परफेक्ट हसबैंड मटीरियल हैं। ऐसे में उनका पूरा हक बनता है कि वो दूसरी शादी करें। एक ऐसे जीवनसाथी का हाथ थामें जो उनका हर हाल में साथ दे।
कभी नहीं लिया परिवार सहारा
रितिक, बॉलीवुड के बेहद जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखते है। वहीं इनकी मकर राशि पर गौर करें तो ये उस तरह के इंसान हैं, जो कभी भी अपने कामों के लिए अपने परिवार के नाम का फायदा नहीं उठाते। इसका सच सामने भी है। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए इन्होंने खुद अपनी मेहनत का हाथ थामा। वैसे इस बात का उदाहरण वो बचपन में ही दे चुके थे।

ऐसा होता है इनका स्वभाव
मकर राशि के लोग बहुत ही व्यवहारिक, यथार्थवादी, शांत और आधिकारिक स्वभाव के होते हैं। शादी के बाद इन लोगों को अपने फैमिली रिलेशनशिप को मेनटेन रखना बखूबी आता है। यही वजह है कि परिवार के बीच इनकी अच्छी बॉडिंग हमेशा देखने को मिलती है। इनका परिवार इनकी जिंदगी में बहुत अहम रोल प्ले करता है। इन लोगों की खासियत होती है कि ये प्रॉब्लम के दोनों पहलुओं को देखकर ही नतीजे पर पहुंचते हैं। उसका कोई हल निकालते हैं। बेवजह उसका ढिंढोरा नहीं पीटते। यही वजह है कि इन्होंने तलाक की बात पर अपनी पत्नी सुजैन का सार्वजनिक रूप से बदनाम नहीं किया। उनको लेकर किसी भी बात का कभी भी तमाशा नहीं बना।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma