बॉलीवड एक्ट्रेस मौनी रॉय आज एक जाना माना चेहरा है मौनी के आज लाखों- करोड़ो चाहने वाले हैं लेकिन आज हम आपको मौनी के वो 5 अवतार दिखाने जा रहे है जिन्हें देखने के बाद आपकी आंखे तस्वीरों से हटेगीं नहीं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। टेलीविजन की जानी मानी हस्ती और नागिन फेम मौनी रॉय अपने हॉट फिगर को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। मौनी ने अपने हॉट लुक और बोल्ड अंदाज से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनायी है। मौनी आज हर युवा दिल की पहली पसंद बन चुकी है। मौनी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और बोल्ड अंदाज में फोटो अपलोड करती रहती है। आज हम आपको वो 5 फोटोज दिखाने जा रहे है, जिसमें मौनी का टोन्ड फिगर देखने के बाद आपका दिल हताहत हो सकता है।

मौनी ने 2007 में देवों के देव महादेव सीरियल में सती का किरदार निभाया था। इस शो के बाद तो जैसे तकदीर ही पलट गयी। मौनी ने इस शो में अपनी सादगी और एक्टिंग से सभी का दिल जीता था।

मौनी ने एक्टिंग से पहले अपने डांस को लेकर काफी फेमस थी। मौनी ने एक रियालिटी डांस शो जरा नच के दिखा में अपने डांस का जादू बिखेरा था। 2008 में मौनी इस शो की विनर भी रही थीं। मौनी कत्‍थक में पारंगत हैं।

मौनी को प्रसिद्धी तब ज्यादा मिली जब मौनी ने टेलीविजन के बहुचर्चित शो नागिन में नागिन का किरदार निभाया था। मौनी ने इस शो में अपनी एक्टिंग और अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

Posted By: Kanpur Desk