बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान की फिल्‍म रईस इन दिनो बॉक्‍स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। रिलीज के बाद फिल्‍म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्‍साह है। विवादो के बाद रिलीज हुई शाहरुख की रईस को काफी फायदा हुआ। फिल्‍म को रिलीज करने पहले कई बार जांच की जाती है। जांच के बाद ही फिल्‍म को रिलीज किया जाता है। ऐसे में रईस में कुछ ऐसी गलतियां है जिसे जानने के बाद आप हंस पड़ेंगे।


1- फिल्म के एक सीन के दौरान रईस किसी पॉलिटिशियन के घर के सामने से रैली ले जाता है। रैली को रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस छोड़ती है। इससे बचने के लिए सब इधर-उधर भाग जाते हैं। फिल्मा के हीरो रईस पर टियर गैस बेअसर साबित होती है। धुएं के बीच से रईस आराम से चलते हुए नजर आता हैं। 3- 80 के दशक की कहानी पर बनी फिल्म के एक सीन में शाहरुख के पीछे Nitex अंडरवियर बनियान की ऐड दिखाई देता है। इस ब्रांड की स्थापना 1995 में हुई थी।4- इस सीन में रईस जिसपर गोली चलता है वह कांच की खिड़की के आगे खड़ा होता है। जबकि गोली लगने के बाद वो कहीं ओर गिरता है।


5- मूवी के इस सीन में शाहरुख एक गोली से दो लोगों को उड़ाते दिख रहे हैं। उनकी बंधूक से सिर्फ एक गोली निकलती और दो लोग हवा में उड़ जाते हैं। अब ये शाहरुख हैं या रजनीकान्त कहना मुश्किल है। 6- रईस अपने चश्मे से मूसा का खून करता है। जिसमे चश्मे का एक फ्रेम टूट जाता है। कुछ देर बाद रईस वही चश्मा लगाए हुए दिखता है। लगता है एक ही साथ कई जोड़ी चश्मे बनवाये गये थे।

8- फिल्म के पहले सीन में रईस और झाड़ियों के बीच की दूरी कम होती है। जबकि अगले ही सीन में इसकी दूरी बढ़ जाती है। शायद मरने के बाद भी चलने को मियां भाई की डेयरिंग कह सकते हैं। 9- इस सीन में रईस बालकनी से गिरी बॉल वापस लाने के लिए आसिया के घर जाता है। आसिया की मां दरवाजा खोलती हैं और जब रईस अंदर आता है तो दरवाजा बंद कर देती हैं। क्या उन्हें माहिर और रईस के अफेयर के बारे में पता होता है। कुछ तो गड़बड़ है दया ढूंढो।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra