पूरी दुनिया में तकरीबन 196 देश हैं यदि ताइवान को भी एक देश में शामिल किया जाए तो और इनमें से हरेक की अपनी सभ्‍यता और संस्‍कृति से जुड़ी ढेरों विशेषतायें हैं। पर आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं दुनिया के दस सबसे अमीर देशों के बारे में।

10- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
चलते हैं अवरोही क्रम में और इसमें नंबर 10 पर आता है संयुक्त राज्य अमेरिका। विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक और सैन्य शक्ति कहलाता है अमेरिका जिसके हिस्से में दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का 25% भाग आता है।

9- नीदरलैंडस
जिस देश का एक चौथाई भाग समुद्र के तल से नीचे स्तर पर है उसका नाम है नीदरलैंडस और ये सम्पन्नता में विश्व में नवें नंबर पर है। नीदरलैंडस को उसकी मजबूत आर्थिक स्थिति के साथ अपने ऊचें लिविंग स्टैंडर्ड के लिए भी जाना जाता है। 

8- स्विटजरलैंड
अपनी लंबे समय से चली अरा रही निरपेक्षता की नीति पर कायम रहने वाला देश है स्विटजरर्लैंड। मतबूत आर्थिक सम्पन्नता ने इस देश को बेहद समृद्ध बना दिया है और इसीलिए ये विश्व में अमीर देशों के क्रम में आठवें नंबर पर है। 

7- कनाडा
नॉर्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एलायंस के निर्माण के बाद से कनाडा में व्यवसायिक ट्रेड बूम आ गया है। उसके अपने पड़ोसियों के साथ व्यवासायिक संबंध विकसित करने के बाद वो काफी तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ा और आ गया है सातवें नंबर पर। 

6- स्वीडन
बेरोजगारी का बेहद कम स्तर, मजबूत आर्थिक स्थिति, उन्नत कल्याण प्रणाली और बेहद ऊंचा जीवन स्तर स्वीडन को विश्व के अतीरतम देशों की सूची में छठे स्थान पर ले आता है। 

5- न्यूजीलैंड
ये एक अमीर प्रशांत महा सागरीय राष्ट्र है जिसकी अर्थव्यवस्था एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन पर आधारित है और ये सब कारक मिल कर इसे समृद्धि में पांचवे स्थान पर पहुंचाते हैं। 

4- ऑस्ट्रेलिया
रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया विश्व की सबसे अच्छी जगहों में से एक है क्योंकि यहां आर्थिक समृद्धि के साथ मानव विकास, नागरिक अधिकार और स्वासथ्य संबंद्धी सुविधायें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं और इसीलिए ये विश्व का चौथा सबसे सम्पन्न राष्ट्र है। 

3- फिनलैंड
शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण पर भरी खर्च करने के कारण फिनलैंड विश्व का सबसे ज्यादा योग्य प्रतिभावों को तैयार करने वाला देश बन चुका है और इसीलिए इसकी समृद्धि भी शिखर पर पहुंच कर इसे तीसरे स्थान पर ले आयी हैं। 

2- डेनमार्क
भले ही विश्व के नक्शे पर डेनमार्क एक छोटा सा राष्ट्र है पर अपनी समृद्धि के कारण इसे पूरी दुनिया में सबसे आगे की जगह मिली है। सम्पन्न देशों की सूची में दूसरे स्थान पर खड़ा डेनमार्क अपनी ऊंची आधुनिक अर्थव्यवस्था और उन्नत समाज कल्याण प्रणाली के लिए जाना जाता है। 

1- नार्वे
छोटा सा देश्ा नार्वे अगर अमीर राष्ट्रों की सूची में टॉप पर है तो इससे किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि इसके रेवन्यु का बड़ा हिस्सा तेल की कमाई से आता है। वैसे नार्वे को अपने बेहतरीन लाइफ स्टैंडर्ड के लिए भी पहचाना जाता है।


inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Molly Seth