बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीती रात दुबई में निधन हो गया। भले ही वो ये दुनिया छोड़ कर चली गईं पर फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से हमे हमेशा याद रहेगीं। आइए जानते हैं उनकी 10 फिल्में जो बॉलीवुड में उनके करियर के लिए मील की पत्थर साबित हुई हैं।


सदमाफिल्म 'सदमा' साल 1983 में आई थी जो बालू महेंद्र के डायरेक्शन में बनी फिल्म थी। इस फिल्म में श्रीदेवी और कमल हासन की जोडी़ लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म से श्रीदेवी ने अपने अभिनय के लिए खूब तारीफ बटोरी। फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जिसका दिमाग बच्चों जैसा है। जानबा़जवैसे तो फिल्म जानबा़ज में लीड रोल में डिंपल कपाडि़या, अनिल कपूर और फिरोज़ खान हैं पर श्रीदेवी को इस फिल्म से इंडस्ट्री में काफी पहचान मिली। साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म जानबा़ज में श्रीदेवी ने फिरोज़ खान की प्रेमिका की भूमिका का एक छोटा सा किरदार निभाया था। फिल्म के गाने 'हर किसी को नहीं मिलता' से श्रीदेवी और भी लोक प्रिय हो गईं। श्रीदेवी का दुबई में निधन , मुंबई में होगा अंतिम संस्कार


चांदनीश्रीदेवी और ऋषि कपूर की फिल्म चांदनी श्रीदेवी को फैन्स के और करीब ले आई। यश चोपडा़ की फिल्म चांदनी साल 1989 में आई थी जिसमें ऋषि कपूर और उनकी जोडी़ लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म के गाने 'चांदनी' ने तो लोगों के जुबां को अपने बस में कर लिया था।


लम्हेयश चोपडा़ की 1991 की फिल्म लम्हे उस दौर में एक अलग तरह की फिल्म थी। फिल्म चांदनी में यश चोपडा़ को उनका अभिनय इतना पसंद आया कि उन्होंने अभिनेत्री के तौर पर फिल्म 'लम्हें' में श्रीदेवी को ही साइन किया। फिल्म में श्रीदेवी को अपने से काफी बडी़ उम्र के आदमी से प्यार हो जाता है। जुदाईअनिल कपूर और उर्मिला मातोड़कर के साथ श्रीदेवी की फिल्म जुदाई ने तो रिलीज होते ही लोगों का दिल जीत लिया था। 1996 में आई फिल्म जुदाई में श्रीदेवी ने एक लालची औरत की भूमिका निभाई थी जो पैसों के लालच में अपने पति और बच्चों को दूसरी औरत को बेंच देती है।  क्या श्रीदेवी ने भी कराई प्लास्टिक सर्जरी, होंठों की हालत देखकर तो यही कहना पड़ेगा

Posted By: Vandana Sharma