डॉलर और पौंड से बड़ा रुपया! इंडियन करेंसी की ये 10 बातें जान आप भी हो जाएंगे हैरान...
नहीं जानते होंगे
आज बड़ी संख्या में ऐसे लोग होंगे जिन्हें अपनी यानी कि भारतीय मुद्रा की विशेष जानकारी नहीं होगी। खासकर आज की पीढ़ी के लोगों को तो बिल्कुल नहीं। जिससे इस वीडियो में जो 10 बातें दिखाई जा रही हैं उन्हें देखकर बड़ी हैरानी होगी। इसमें भारतीय रुपये का बदलता स्वरूप और उसकी कीमत दिखाई गई है। बहुत से लोगों को नहीं पता होगा कि आधे से ज्यादा फटा हुआ नोट भी बैंक में जाकर बदला जा सकता है। देश की आजादी के बाद सिक्के तांबे के बने उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम और फिर 1988 में स्टेनलेस स्टील के बनने लगे।
धीरे धीरे कम हो गया
वहीं यह बात और ज्यादा चौकाने वाली है कि आज डॉलर और पौंड रुपये से बड़े हैं लेकिन कभी यह उनसे बड़ा था। इसका उदाहरण सन् 1917 का ही ले लिया जाए। इस सन् में 1 रुपया 13$ डॉलर के बराबर हुआ करता था। इसके बाद इसकी कीमत घटी तो यह इसके बराबर आ गया है। 1947 में जब देश आजाद हुआ उस समय 1 रुपया 1$ के बराबर था लेकिन इसके बाद इसकी कीमत घटती गई। भारतीय करेंसी करीब 2500 साल पुरानी है। बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि इसकी शुरुआत एक राजा ने की थी।