Navratri 2023: देवी के दर से मन मांगी मुरादें पूरी होने के बारे में तो हम सभी जानते हैं और कहीं न कहीं व्यक्तिगत जीवन में भी इसका अनुभव किया ही होता है। लेकिन आज हम आपको मां दुर्गा के इन शक्तिपीठों के बारे में बता रहे हैं जहां के दर्शन मात्र से कट जायेंगे आपके जीवन के कष्ट।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Navratri 2023: इस साल 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्रि हो या साल के शुरुआत में आने वाली चैत्र नवरात्रि, दोनों ही नवरात्रि में मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। शिव तांडव के बाद जब विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती का शरीर कई भागों में विभाजित किया तब पृथ्वी पर जहां भी माता सती के अंग गिरे उस जगह को शक्तिपीठ के रूप में स्थापित कर दिया गया। हर साल नवरात्र शुरू होते ही भक्त देशभर में मां दुर्गा के मंदिर और शक्तिपीठों में उनका आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़ते हैं। और मान्यता है कि अगर आपने मां दुर्गा के इन प्रसिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन कर लिए तो आपके जीवन में सब अच्छा ही अच्छा हो जाएगा।

1. वैष्णो देवी शक्तिपीठ
वैष्णो देवी में हर साल लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते है। जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित इस मंदिर में मां दुर्गा को पिंडी के रूप में पूजा जाता है। वैष्णो देवी मंदिर 108 शक्तिपीठों में से काफी प्रसिद्ध शक्तिपीठ माना जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती की गर्दन गिरी थी।

3. कामाख्या शक्तिपीठ
गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर भी प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहां पर हर साल तीन दिनों के लिए अम्बुबाची मेले का आयोजन होता है। साथ ही इन तीन दिनों तक ब्रह्मपुत्र नदी लाल हो जाती है, जिस कारण से तीन दिन नदी में स्नान करना वर्जित कर दिया जाता है।

5. अम्बाजी शक्तिपीठ
गुजरात में स्थित अम्बाजी मंदिर के बारे में माना जाता है कि यहां पर माता सती का हृदय गिरा था और ये मंदिर करीब बारह सौ साल पुराना है। नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि या शारदीय नवरात्रि में भक्त काफी बड़ी संख्या में यहां देवी मां के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं।

Posted By: Anjali Yadav