बात अगर अविष्‍कारों की चले तो लोगों की जुबान पर सबसे पहले आइंस्‍टीन और एडीसन जैसे नाम ही आते हैं। कभी ही ऐसा हुआ होगा जो आपने किसी की जुबान से किसी लेडी वैज्ञानिक का नाम सुना हो। अब बात ऐसी है तो फिर कैसे आपने मार्गरेट और कोनली जैसी साइंटिस्‍ट का नाम सुना होगा। ये वो महिला अविष्‍कारक हैं जिनके अविष्‍कारों का आप रोजाना की जिंदगी में इस्‍तेमाल करते हैं। इसके बावजूद आपको इनके बारे में नहीं मालूम होगा। आइए आज आपको मिलवाते हैं ऐसी ही कुछ बड़ी महिला वैज्ञानिकों और उनके अविष्‍कारों से।


आग से बचाता है ये Fire Escape
19वीं सदी की शुरुआत थी, जब लोगों ने लकड़ी से बनी बहुमंजिला इमारतों में रहना शुरू किया था। अब ऐसे में आग लगने पर लकड़ी के इमारत के तेजी से आगे पकड़ने का खतरा था। ऐसे में महिला वैज्ञानिक अन्ना कोनली ने फायर इस्केप की खोज की। आग लगने पर इसकी मदद से लोग बेहद आसानी के साथ घरों के बाहर निकल सकते थे।
पढ़ें इसे भी : चीन से पहली बार लंदन के लिए रवाना हुई ट्रेन, 18 दिन में पहुंचेगी ब्रिटेन

रेफ्रिजरेटर तो आपके भी घर में होगा
अब करीब-करीब हर घर में होगा रेफ्रिजरेटर। ऐसे में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाते समय क्या कभी आपने सोचा है कि इस फ्रिज का अविष्कार किसने किया होगा। ये अविष्कार किया था महिला वैज्ञानिक फ्लोरेंस पारपार्ट ने।
पढ़ें इसे भी : बच्चे ने कुत्ते के साथ की ऐसी मस्ती, जिसे देख दुनिया रह गई दंग!

कौन लाया था फर्स्ट कम्प्यूटर प्रोग्राम
19वीं शताब्दी के बीच का समय था ये, जब पहला कम्प्यूटर प्रोग्राम आया। इसका अविष्कार करने का श्रेय जाता है Ada Lovelac को। इनके बारे में बता दें कि इनकी मां भी एक साइंटिस्ट थीं। इन्होंने अपनी बेटी को बहुत छोटी उम्र में मैथ्स के करीब लाने की कोशिश की। इस कोशिश में वह सफल भी रहीं। इसके बाद अदा ने चार्ल्स बेबेज के साथ लंदन यूनिवर्सिटी में उनके एनालिटिक इंजन के साथ भी काम किया था। उसी दौरान इन्होंने कम्प्यूटर का ये प्रोग्राम लिखा था।
पढ़ें इसे भी : मिलिए दुनिया के सबसे खुशहाल शख्स से पिछले 15 साल से नहीं हुआ दुखी

सर्दी में काम आती है ये सेंट्रल हीटिंग
इस समय जबरदस्त ठंड के समय आपके लिए काफी मददगार साबित होगा सेंट्रल हीटिंग सिस्टम। इस सिस्टम को आपकी जिंदगी में लाने का पूरा श्रेय जाता है एलिस पार्कर को। 1919 में इन्होंने गैस पावर्ड सेंट्रल हीटिंग सिस्टम बनाया था।

क्या बियर के शौकीन हैं आप भी
बीयर आप में से कितने लोगों को पसंद है। इसके बारे में क्या जानते हैं आप। सुनकर चौंकिएगा नहीं कि इसका अविष्कार करने का श्रेय भी एक महिला को ही जाता है। प्राचीन मेसोपोटामिया की महिला इतिहासकार हैं ये। इनका नाम है जाने पेयटन। इन्होंने ही पहली बार इसको बनाया, बेचा और इसको पिया भी था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma