जो नाम प्‍यार दुलार से लिया जाता है उसे निकनेम कहते हैं। अक्‍सर यह नाम बचपन में ही रख दिए जाते हैं। इसके बाद कोई कितना ही बड़ा क्‍यों न हो जाए वह नाम उससे जुड़ा रहता है। एक आम आदमी से लेकर बड़ी बड़ी सेलिब्रेटीज के भी निकनेम होते हैं। हमारे बॉलीवुर्ड स्‍टार्स भी इन निकनेम वाले चलन से छूटे नहीं हैं। कई स्‍टार्स से तो ऐसे हैं जिनके नाम सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ऐसे में आइए आज जाने इन बॉलीवुड स्‍टार्स के फनी और स्‍वीट निकनेम...

आलिया भट्ट - आलू कचालू/ बटाटा वड़ा
आलिया भट्ट के नाम सुनकर आप हसंने ही लगेंगे। उनके निकनेम आलू कचालू/ बटाटा वड़ा हैं।
श्रद्धा कपूर - चिरकुट
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के परिवार में बचपन से ही काफी आना जाना था। इस दौरान वरुण्ा ने उन्हें निकनेम चिरकुट दिया था। जो आज भी इसी नाम से बूलाई जाती हैं।
ऐश्वर्या राय - गुल्लू
बॉलीवुड की मशहूर स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम गुल्लू है। उन्हें आज भी घर पर इसी नाम से बुलाया जाता है। आज ऐश्वर्या राय बच्चन एक बेटी की मां बन चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा - मिमी

प्रियंका चोपड़ा को ज्यादातर लोग पिसी नाम से बुलाते हैं, लेकिन उनका निकनेम मिमी है।

बिपाशा बसु - बोनी

बिपाशा बसु का निकनेम बोनी है। जो नजदीकी लोगों को ही मालूम है। आज भी बिपाशा को उनके करीबी और रिश्तेदार बोनी नाम से ही पुकारते हैं।

अजय देवगन - राजू
अभिनेता अजय देवगन का घर का नाम राजू है। पत्नी काजोल भी उन्हें राजू कह कर ही बुलाती हैं।
रणबीर कपूर - रेमंड
रणबीर कपूर का निकनेम रेमंड हैं। उनकी मां नीतू और उनके दोस्त उन्हे आज भी इसी नाम से बुलाते हैं।

यहां भी क्िलक करें: तस्वीरों में देखें, चिरकुट आलू कचालू  गुल्लू जैसे निकनेम वाले इन 10 बॉलीवुड स्टार्स को

सुष्मिता सेन - टीटू

अभिनेत्री सुष्मिता सेन का निकनेम भी काफी फनी हैं। लोग उनको टीटू कहते हैं।

रितिक रोशन - डुग्गु

राकेश रोशन का निकनेम गुड्डू है। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे रितिक रोशन का नाम डुग्गु रखा है।
गोविंदा - चीची
गोविंदा का निकनेम चीची हैं।

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra