राजस्‍थान में veerni नाम का एक ऐसा इंस्‍टीट्यूट खोला गया है जो बालिका वधू की प्रथा को खत्‍म करने में मददगार साबित होगा। यहां पर लड़कियों को शिक्षित किया जाएगा ताकि वो अपने लिए लड़ सकें।


रहना है जरूरीराजस्थान के जोधपुर में एक नॉन-प्रॉफिट बोर्डिंग स्कूल खोला गया है जो यहां पर रह रहीं लड़कियों को एक नई उम्मीद देगा। इस स्कूल में अबतक करीब 70 स्टूडेंट्स है, जिनमें से कई बालिका वधु भी हैं और कई लड़कियां ऐसी है जो इस जाल से भागकर आई हैं। ये स्कूल लड़कियों को इस बात पर ही एडमीशन देता है कि उनको यहां पर तब तक रहना होगा जब तक वो अपनी पढ़ाई खत्म नहीं कर लेती।कई मुश्किलें आई सामने
veerni इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर महेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चियों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए बड़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियों के मां-बाप उनको स्कूल भेजने को तैयार नहीं हो रहे थे। उन सभी का मानना था कि उनकी लड़कियां पढ़-लिखकर ज्यादा नखरें वाली हो जाएंगी और उनकी एक नहीं सुनेंगी।  उन्होंने यह भी बताया की उनके स्कूल में 5 से 6 साल की उम्र की कई बालिका वधु हैं। उनका मानना है कि इस स्कूल में लड़कियों को दी जा रहीं शिक्षा उनको और सक्षम बनाएंगी और वो खुद अपना भला-बुरा सोच पाएंगी।Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Ruchi D Sharma