हर चीज का अपना एक सही और र्निधारित समय होता है। गलत समय पर किया गया काम गलत ही रिजल्‍ट देता है। ये बात फल खाने के मामले में भी फिट बैठती है। कुछ लोगों को फल लंच या डिनर के बाद खाने अच्‍छे लगते हैं तो कोई सुबह के समय फल खाता है। आइए जानते है कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ये फल आखिर किस टाइम पर खाने चाहिए जिससे वो शरीर को हेल्‍थी बनाए रखें।

ये है सही समय
सही टाइम पर अगर फल खाएं जाएं तो वो शरीर को पूरी तरह से पोषित करता है। कच्चे फलो में शुगर और फाइबर कंटेंट काफी हाई होता है। ऐसे में इन फलों को डाइजेस्ट करने के लिए शरीर एंजाइम बनाता है। अगर फलों को खाली पेट खाया जाता है तो शरीर को इनको डाइजेस्ट करने के लिए काफी कम टाइम लगता है और शरीर को फल के सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
इस टाइम भी खा सकते हैं
कई लोगों को खाना खाने के बाद फल खाने का शौक होता है। तो जिन लोगों को ये टाइम परफेक्ट लगता है तो वो खाना खाने के 2 से 3 घंटे के बाद फल खाएं। अगर खाने के तुरंत बाद खाएंगे तो पेट में भारीपन लगेगा और आपको अनईजी फील होगा। वहीं रात में फल खाना बिल्कुल अवॉइड करें। फल ख्ााने का ये समय एकदम खराब है।

Health News inextlive from Health Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma