सोशल मीडिया पर किस समय क्‍या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए। यह पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है। इसमें आपको 17 साल पहले की सोनाक्षी सिन्‍हा दिखेंगी जोकि एक टीवी शो में गई हुईं थीं।

सोनाक्षी तब 12 साल की थीं
इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक टीवी शो का है। साल 1999 में जी टीवी पर 'जी सिने अवार्ड' आयोजित किया गया था। इस शो में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को इनवाइट किया गया था। शत्रुघ्न के साथ उनकी बेटी सोनाक्षी भी अवार्ड शो में आईं थी। सोनाक्षी कोट-पैंट पहनकर आईं थी और चश्मा लगाए हुईं थी। तब किसी को अंदाजा नहीं था कि यह 12 साल की लड़की आगे चलकर बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेगी।

 


सोनाक्षी ने करन जौहर को दिया था अवार्ड
इस अवार्ड की सबसे खास बात यह थी कि इसमें करन जौहर को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार दिया गया। करन ने तब फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के साथ बॉलीवुड में इंट्री की थी। करन को अवार्ड देने के लिए स्टेज पर शत्रुघ्न सिन्हा और सुभाष घई मौजूद थे। साथ ही सोनाक्षी भी वहां थी और सोनाक्षी ने ही अपने हाथों से करन को अवार्ड दिया था।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari