टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के तौर पर फेमस हो चुकी दिशा पाटनी अपने बॉलीवुड के लिए तैयार हैं। वे सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट क्रिकेटर धोनी पर बन रहे बायोपिक एमएस धोनी दी अनटोल्‍ड स्‍टोरी में काम करने जा रहीहैं। आइये जाने उनके बारे में पांच अनजाने राज।

काफी कन्फ्यूजन के बाद मिला रोल
दिशा पाटनी को फेमस एक्टर जैकी श्राफ के बेटे और न्यूकमर टाइगर श्राफ की गर्ल फ्रेंड के तौर पर जाना जाता है। काफी लंबे समय तक उनके बावजूद बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउसेस में काम करने के रयूमर्स के बॉलीवुड डेब्यु को लेकर सस्पेंस और कन्फ्यूजन बना रहा था। बाद में ये कन्फर्म हुआ कि वो निर्देशक नीरज पांडे की क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी : द स्टोरी अनटोल्ड' में काम करने जा रही हैं। वे इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट कप्तान की पूर्व गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में भारतीय क्रिकेट कप्तान का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। जबकि धोनी की पत्नी साक्षी का रोल किआरा अडवाणी निभायेंगी। फिल्म में अनुपम खेर, गौतम गुलाटी और राम चरण तेजा के भी खास रोल हैं।
जाने दिशा से जुड़ी पांच खास बातें
दिशा पटनी की उम्र बीस साल है और वो उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में जन्मी हैं। इस शहर से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी गहरा रिश्ता रहा है। इस लिहाज से कह सकते हैं कि दिशा का बरेली कनेक्शन उनके लिए लकी साबित हो सकता है।
प्रियंका की ही तरह दिशा भी ब्यूटी कांटेस्ट से जुड़ी रही हैं। वे 2013 में इंदौर में हुए मिस इंडिया कांटेस्ट की फर्स्ट रनर अप रही थीं।
इसके बाद उन्होंने अपना माडलिंग करियर स्टार्ट किया और कई बड़े चर्चित कैंपेन्स का हिस्सा बनीं। 

दिशा का सबसे चर्चित और लेटेस्ट माडलिंग प्रोजेक्ट है डेरी मिल्क एड। जिसके चलते उन्हें चॉकलेट गर्ल भी कहा जा रहा है।
उन्होंने फिल्मों अपना डेब्यु पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी तेलगु फिल्म 'लोफर' से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण तेज ने लीड रोल प्ले किया था।

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth