बातचीत से ही रिश्‍ते की शुरूआत होती हैं। सामान्‍य तौर पर कहा जाता है कि लड़को को ही लड़किया पसंद आती हैं। पर ऐसा नहीं है जनाब..कोई भी किसी की तरफ अट्रैक्‍ट हो सकता है। जब एक लड़की लड़के के तरफ आकर्षित होती है और उसको पसंद करने लगती है तो वो भी ये सोचती है कि आखिर कैसे लड1के का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया जाए। अगर आप कि भी यहीं प्रॉब्‍लम है तो यहां पर दिए हुउ कुछ टिप्‍स को फॉलो करें।

स्माइल करती है कमाल
स्माइल तो हर दर्द की दवां होती है। ये स्माइल हर किसी को अट्रैक्ट करती है। जिस लड़के को आप पसंद करती हैं उससे बात करते वक्त स्माइल करीए। इससे उसको ये इशारा मिलेगा की आपको उसकी बातों में इंटरेस्ट हैं। यही नहीं कहा जाता है कि लड़को को आमतौर पर ज्यादा सीरीयस रहने वाली लड़कियों के मुकाबले हंसने वाली लड़कियां पसंद आती हैं।

बुराई को कहें नो-नो
लड़को को नहीं पसंद आता जब लड़कियां हर समय दूसरों की बुराई करती हैं या उनकी चुगली करती हैं। इससे उनका मूड खराब होती है। तो ऐसा करने से बचिए।
चुलबुलापन हो तो क्या बात है
हर वक्त गंभीर रहना कौन सी बात हुई भला। कभी-कभी तो चुलबुलापन भी जरूरी है। जिस लड1के को आप पसंद करती हैं उसके साथ मस्ती किजीए या कह सकते है कि उनको प्यार से छेड़िए।

लिमिट भी है जरूरी
शेयरिंग इज केयरिंग। ये बात सही है लेकिन हर बात शेयर करना नुकसानदेह भी हो सकता है। शुरूआत लाइट नोट पर ही होनी चाहिए। रियता शुरू भी ना हुआ हो और आप अपनी परेशानियां ही बताने लगेंगी तो रिश्ता शुरू में ही बोरिंग हो जाएगा।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma