बॉलीवुड में शुरुआत के दौर से ही ढिशुम-ढिशुम वाली फिल्‍मों का दबदबा रहा है। दर्शक भी ऐसी ही फिल्‍मों को पसंद करते हैं जिसमे धुआंधार एक्‍शन हो। हीरो एक ही मुक्‍के में विलेन के छक्‍के छुड़ा दे। गोलियों की बौछार से विलेन के लोग पल भर में ही मौत के गाल में समा जाएं। आज हम आप को बॉलीवुड की उन 10 एक्‍शन फिल्‍मों से रूबरू करवाएंगे जो हमेशा ही दर्शकों की फेवरेट रही हैं।


2- कंपनी 2002 बॉलीवुड हमेशा से अंडरवर्ल्ड की दुनिया से अकर्षित रहा है। कंपनी भी ऐसी ही एक फिल्म थी जिसमे अंडरवर्ल्ड को दिखाया गया है। रामगोपाल वर्मा की यह बेहतरीन फिल्मों मे से एक थी। फिल्म मे दिखाया गया है कि इंडिया में क्राइम की जड़े किस तरह फैली हुई हैं। फिल्म में कोल्ड ब्लडेड मर्डर से लेकर गैंगस्टर की कहानी है। कंपनी में अजय देवगन और विवेक ओबेराय ने शानदार अभिनय किया है।4- रक्त चरित्र 2010


राम गोपाल वर्मा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है रक्त चरित्र। फिल्मों को दो भागों में रिलीज किया गया था। दर्शकों ने फिल्म को जबरजस्त रिस्पांस भी दिया। रक्त चरित्र आंध्र प्रदेश की राजनैतिक पृष्टभूमि पर लीडर परिताला रवीन्द्र पर बनाई गई थी। फिल्म में रक्त राजनीति को दिखाया गया है। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस की भरमार थी। फिल्म में विवके ओबेराय ने बेहतरीन भूमिका निभाई थी।6- शिवा 1990

90 के दशक मे बनी फिल्म शिवा एक तेलगू फिल्म का रिमेक थी। जिसे बॉलीवुड में राम गोपाल वर्मा ने डॉयरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी कॉलेज की राजनीति पर आधारित थी। फिल्म का मुख्य किरदार शिवा था जिसे दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन ने बड़ी खूबसूरती के साथ निभाया था। फिल्म की कहानी, एक्शन और डॉयलाग सभी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 8- गुंडा 1998 एक्शन फिल्मों की बात हो और मिथुन चक्रवर्ती का नाम ना आए ऐसा तो संभव ही नहीं है। 98 के दशक में बनी गुंडा फिल्म ने भी दर्शकों के बीच खूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म में एक्शन भरपूर मात्रा में था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।10- डान 19781978 में बनी फिल्म डान की कहानी आज भी दर्शकों को रोमांचित कर देती है। फिल्म माफिया पर आधारित थी। फिल्म में डान की भूमिका बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने निभाई थी। फिल्म में अमिताभ ने शानदार अभिनय किया था। एक्शन कहानी और डॉयलाग्स में फिल्म कोई जोड़ नहीं था। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद भी किया था।

Posted By: Prabha Punj Mishra