आज के समय में 'लोगो' का काफी चलन है और ये काफी प्रसिद्ध भी हैं। किसी भी कंपनी के लिए ये लोगो आज के समय में काफी अहम स्‍थान रखने लगे हैं। इनकी महत्‍ता का आलम ये है कि आप किसी भी प्रसिद्ध लोगो को देखकर उससे संबद्ध कंपनी के नाम को तुरंत पहचान सकते हैं। कंपनी का वह लोगो उसका बिजनेस साइन बन चुका है। कुल मिलाकर कंपनी को एक लोगो से पहचान देने का मतलब उसके व्‍यापार को रिप्रजेंट करना है। ये लोगो कंपनी के लिए सिर्फ एक साइन भर नहीं होते हैं बल्कि हर लोगो के पीछे छिपा होता है कोई न कोई अर्थ। आइए जानें कुछ बड़ी कंपनियों से जुड़े उनके लोगो और उसके अर्थ के बारे में।

BMW का लोगो
BMW का लोगो कंपनी के व्यापार के इतिहास को दर्शाता है। यह गतिविधि में प्रोपेलर है और इसमें छिपा नीला रंग आसमान को दर्शाता है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन मिलेट्री के लिए एयरक्राफ्ट का इंजन तैयार करने की कंपनी की भूमिका ने इस लोगो को जन्म दिया था।
   
Apple का लोगो
ये तो हम सब जानते हैं कि इस धरती पर पहले पुरुष थे एडम और पहली महिला थीं ईव। अब सवाल ये उठता है कि क्या इस लोगो के पीछे यही कारण है। जवाब है, जी हां। कहा यह भी जाता है कि दोनों ने मिलकर इस धरती पर सबसे पहला फल Apple यानी सेब ही खाया था। ये सेब उस पेड़ का फल था, जिसे 'tree of knowledge' कहा गया।

FedEx
FedEx काफी साधारण तरीके से लिखा हुआ है। ये ऐसा दिखता है कि इसका कोई मतलब ही नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। नारंगी रंग में इसपर दिया गया EX एक ऐरो (तीर) की तरह दिख रहा है। इससे यह लगातार खुद को भविष्य की ओर अग्रसर दिखाता है।

Mercedes-Benz का लोगो
इसका लोगो काफी अच्छा दिखाई पड़ता है। ये तीन कोनों वाले सितारे का लोगो काफी भव्य है। इन तीन कोनों वाले सितारे से ये समुद्र, जमीन और हवा पर अपने प्रभुत्व को दर्शा रहा है।

Toyota का लोगो
इसके लोगो में तीन घुमाव दिखाए गए हैं। इनमें से हर एक दिल को दर्शाता है। पहला है ग्राहक का दिल, दूसरा है प्रोडक्ट का दिल और तीसरा है तकनीकि विकास का दिल।

Hindi News from Business News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma