आज है 21 जून। फादर्स डे। दुनिया भर के पिता का दिन। मदर्स डे पर तो अपनी-अपनी मां के लिए हम सब कई तरह की तैयारियां करते हैं लेकिन पिता के लिए क्‍या किया। ये सवाल आपके लिए तब और बड़ा हो जाएगा जब आपके पिता बहुत कम उम्र के होंगे। ऐसे में आप क्‍या करेंगे। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है न कम उम्र वाले पिता लेकिन ये सच है। यहां जिन पिता की बात होने वाली है उनमें से कोई है 14 साल का पिता तो कोई है 12 साल का। अब सवाल उठता है कि ये पिता कैसे करते हैं अपनी सभी जिम्‍मेदारियों का निवर्हन। ये भी सब संभव हो पाता है प्रॉपर गाइडेंस से। वैसे एक बात देखें तो इन कम उम्र के पिता को पहले से ही प्रॉपर गाइडेंस की जरूरत पड़ती है जो शायद उन्‍हें नहीं मिलती। आइए जानें ऐसे कम उम्र वाले पिता के बारे में...


14 साल के पिता UK में   एक लड़का ऐसा जो 14 साल की उम्र में पिता बन गया। उसके बाद उसने अपनी तमाम जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से पूरा किया, लेकिन उनकी एक शुरुआती गलती का नतीजा यह हुआ कि उसकी बेटी ने भी उसी की तरह बेहद कम उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया। अब वह 14 साल के पिता इस समय 29 साल के हैं और नाना बन चुके हैं। कुल मिलाकर अब वह दुनिया के सबसे कम उम्र के नाना बन गए हैं। इसको लेकर उनका कहना है कि वह ऐसा कतई नहीं चाहते थे कि जो कम उम्र वाली गलती उनसे हुई, वही उनकी संतान से भी हो, लेकिन ऐसा हो गया। 12 साल के पिता रूस में


वह 12 जुलाई 2010 थी, जब 12 साल का यह बच्चा खुद पिता बन गया। इनकी गर्लफ्रेंड ने एक प्री-मेक्च्योर बेटी को जन्म दिया। इनकी गर्लफ्रेंड रूस में ही कजान में रहती हैं। वह मां बनने के समय में सिर्फ 10 साल की थीं। यह सुनकर चौंकना लाजमी है, लेकिन ये पूरी तरह से सच है। 10 साल की लड़की बनी मां और 12 साल का लड़का बना पिता।13 साल के पिता बेल्जियम में

बेल्जियम में 13 साल का यह लड़का 2006 में उस समय पिता बन गया, जब इनकी गर्लफ्रेंड ने एक बच्चे को जन्म दिया। उन्हें अपनी स्कूल मेट से प्यार था। उनकी गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी तब मालूम पड़ी, जब उनकी मां ने उनके बढ़ते हुए वजन पर गौर किया। उस समय ऐसा देख उनकी मां ने उनसे वजन कम करने के लिए प्रॉपर डाइट की ओर ध्यान देने को कहा, लेकिन सच तो कुछ और ही था। सच उस वक्त सामने आया जब उनकी मां उन्हें डॉक्टर के पास ले गईं और डॉक्टर ने उनके प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया। उसके बाद कोई नहीं जानता की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ क्या हुआ। 13 साल के पिता ब्रिटेन में

ब्रिटेन के ही एक और पिता की तरह ये एक और पिता रहे, जिनकी उम्र पिता बनने के समय महज 13 साल थी। इनकी मासूम सी शक्ल देखकर आप भी आश्चर्य में पढ़ जाएंगे कि कैसे अभी से पिता बन गए। उस दौरान जब वह पिता बने, इनको लेकर मीडिया से सोसायटी तक तरह-तरह की बातें हुईं, लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ा। इसके उलट उनका कहना था कि जब वह मैसी रॉक्सेन के पिता बने, उस समय वह बेहद खुश थे और उनको उस खबर पर विश्वास नहीं हो पा रहा था। इसके बाद कई जगह यह भी खबर चली कि वह उस बच्ची के असली पिता नहीं हैं। उसके बाद फाइनली DNA टेस्ट के बाद उनके ही उस बच्ची के पिता होने का खुलासा हुआ। 12 साल के पिता जिम्बाबवे में 10 वर्षीय समांथा गुडमैन की बेटी के पिता के बारे में किसी को भी कुछ भी पता नहीं है। 16 साल की उम्र में जब उसने 6 साल पहले अपनी आपबीती याद की तो बताया कि 10 साल की उस उम्र में वह एक पार्टी अटैंड करने गई थी। वहां अपने दोस्तों के साथ वह हाइड एंड सीक खेल रही थी। उनमें से एक दोस्त के साथ वह उस घर की पारिवारिक लाइब्रेरी में जाकर छिप गई। वहां दोनों की नजर एक इंटीमेट सीन वाले पोस्टर पर पड़ी और दोनों ने वैसे ही करने की कोशिश की। वह बताती हैं कि उस पल को दोनों ने खूब एंज्वाय किया। उसके बाद वह वहां से आ गईं और कुछ दिन बाद वह प्रेग्नेंट हो गईं, लेकिन उसके बाद से उन्हें अपनी बच्ची के पिता के बारे में कुछ भी मालूम नहीं पड़ा।13 साल के पिता रूस में
ये घटना हैसन 2000 की। रूस में एक 13 साल के बच्चे ने अपनी पड़ोसन आन्या का रेप कर दिया। उसके बाद जो सामने आया उसको देख सबके होश उड़ गए। 8 साल की बच्ची की मां बनने की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया। उसके बाद उसने एक बेटी को जन्म भी दिया, उसका नाम रखा रोस्टोव-ऑन-डॉन।13 साल के पिता ब्रिटेन में ये कहानी ब्रिटेन में 13 साल के लड़के और 12 साल की लड़की के असंयमित प्यार की देन थी। दोनों एकदूसरे से बहुत प्यार करते थे। ये ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के माता-पिता बने। ये सबसे पहले ऐलीमेंट्री स्कूल में एक-दूसरे से मिले और यहीं दोनों के बीच सबकुछ हो गया। उस लड़की को जो भी लोग जानते थे, उनको यकीन नहीं आया कि उस बच्ची ने इतनी कम उम्र में 7 पाउंड के बच्चे को जन्म दे दिया। वो लोग जो इस जोड़े को करीब से जानते थे, वह बताते हैं कि लड़का बच्चे के जन्म के बाद उसी लड़की से शादी भी करना चाहता था। अभी फिलहाल वह लड़की अपनी 27 साल की मां के साथ नॉर्थ लंदन में रहती है। 12 साल का पिता सीन स्टीवर्ट
सीन को अपने पहले बच्चे की मां एम्मा को देखते ही उससे प्यार हो गया था। उस समय एम्मा महज 11 साल की थीं। एम्मा, सीन की पड़ोसन थी। एकदूसरे के पड़ोसी बनने के नौ महीने के बाद ही सीन पिता बन गए। उन्होंने अपने बेटे का नाम बेन लुईस रखा। बेन का जन्म 20 जनवरी, 1998 में हुआ। अब सीन 30 साल के हैं और दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। वहीं हाल में यह खबर सुनने में आई कि एम्मा अब किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी करके काफी खुशी-खुशी वैवाहिक जीवन जी रही है। 11 साल के पिता न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रहने वाले इस 11 वर्षीय पिता की पहचान नहीं बताई गई है। दरअसल ये पिता बना अपनी क्लासमेट की मां के बच्चे का। जी हां, ये सच है। दरअसल 11 साल की उम्र में ही एक दिन स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों ने फैसला किया लड़की के घर जाकर खेलने का। वहां लड़की की मां ने लड़के को शराब पिला दी और उसके बाद उसे खुद से संबंध बनाने को मजबूर किया। ऐसा कई महीनों तक चला, तब तक जब तक वह प्रेग्नेंट नहीं हो गई। उसके बाद उस लड़के ने अपने प्रिंसिपल से इस बारे में शिकायत कर दी और उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।9 साल के पिता भारत में ये नौ साल का बच्चा चीन की 8 साल की बच्ची से मिला और दोनों ने एक बच्चे को जन्म दिया। वैसे चीन में आबादी ज्यादा होने के बावजूद कम उम्र में भी लोगों के पिता बनने की बात आम है। अभी भी सिर्फ एक बच्चे को जन्म देने के नियम के बावजूद यहां की आबादी काफी ज्यादा है। ये कम उम्र के माता-पिता अब फिलहाल 4 बच्चों के मां-बाप हैं। 2 लड़के और 2 लड़कियां। फिलहाल ये पूरा परिवार अब कहां है, किसी को नहीं मालूम।Hindi News from World News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma