आमतौर पर किसानों को काफी मेहनती और साधारण व्‍यक्‍ित माना जाता है। हमारे देश में न जाने कितने किसान ऐसे हैं जिनके पास दो जून की रोटी तक नहीं। लेकिन इसके उलट दुनिया में कुछ किसान ऐसे भी हैं जो अरबपति हैं। जी हां आइए जानें ऐसे ही पांच रईस किसानों के बारे में....



2. हैरी स्टाईन :
अमेरिका के लोवा में रहने वाले हैरी स्टाईन के पास 10,000 एकड़ का सोयाबीन और मक्का का फॉर्म है। फोर्ब्स मैग्जीन के मुताबिक हैरी के पास कुल 22,780 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

4. टॉनी पेरिच :
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े डेयरी फॉर्मर हैं टॉनी पेरिच। सन 1951 में 25 गायों से डेयरी फार्मिंग की शुरुआत करने वाले टॉनी के पास अब 2 हजार गायें हैं। इसके साथ ही 11,000 हेक्टेयर का उनका एग्रीकल्चर फॉर्म है। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार टॉनी की कुल संपत्ति 5,159 करोड़ रुपये है।

5. हावर्ड बफे :
दुनिया के सबसे बड़े इनवेस्टर वॉरेन बफे के बड़े बेटे हावर्ड बफे भी एक किसान हैं। हावर्ड का पढ़ाई में कभी मन नहीं लगा वह तीन बार कॉलेज छोड़कर घर वापस आ गए। इसके बाद उन्होंने किसानी शुरु कर दी। हावर्ड सोयाबीन और मक्का की खेती करते हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,340 करोड़ रुपये की है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari