भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। जिससे हनीमून ट्रिप पर जाने वालों की तादाद भी बढ रही है। आखिर हर कपल का शौक जो होता है कि वह अपने हनीमून पर किसी खास जगह पर जाएं ताकि उनका हनीमून हमेशा यादगार रहे। ऐसे में अक्‍सर देखने में आता है कि कई बार न्‍यूइली कपल हनीमून के लिए सही जगह का चुनाव करने में काफी भ्रमित हो जाते हैं। वह लाख कोशिशों के बाद अच्‍छे हनीमून डेस्‍टिनेशन का चुनाव नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आइए जानें पूर्वी भारत में हनीमून पर जाने के 5 टॉप हनीमून डेस्‍टिनेशन के बारे में...


दार्जिलिंग: पश्िचम बंगाल स्िथति दार्जिलिंग में हनीमून डेस्टिनेशन में सबसे टॉप पर गिना जाता है। यहां हिल स्टेशनों में काफी मायने रखता है। यहां पर चाय के बगीचे और ठंडा मौसम काफी मनमोहक होता है। यहां पर आने पर ऐसा लगता है कि मानों प्रकृति के सबसे करीब आ गए हों।शीलांग: शीलांग मेघालय की राजधानी है। इतना ही नहीं यही मेघालय की सबसे ऊंची चोटी में गिना जाता है। यहां पर वार्ड लेक मे नाव विहार, तीरंदाजी ओर कपल के साथ हाथी की सवारी का लुत्फ उठाया जा सकता है। चारो तरफ कुहरा और बारिस का मौसम होता है।असम:
असम भी हनीमून के लिए बेहतर जगह हैं। यहां पर चाय के बागान काफी खूबसूरत लगते हैं। यह डेस्टिनेशन शांतिप्रिय कपल और प्रकृति प्रेमियों को बहुत भाता है। यहां पर चित्रलेखा उद्यान, बामुन हिल, अग्िनगढ जैसी तमाम चीजे घूमी जा सकती हैं।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra