हालाकि बॉलीवुड में इस साल के अवॉर्डस शोज का सिलसिला खत्‍म हो चुका है पर उनकी ग्रैंडनेस और हाईलाइट्स हमें बार बार याद आती रहती हैं। साथ ही याद आता है इनमें शिरकत करने आये सितारों का लुक और स्‍टाइल। इन मौकों पर बॉलीवुड के सितारे अपना बेस्‍ट और ग्‍लैमरस अपीयरेंस देने की कोशिश करते हैं। कुछ स्‍टार्स इसमें कामयाब होते हैं और कुछ मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक मजाक का निशाना बनते हैं। आइये एक बार फिर चलें यादों के सफर पर और देखें कौन से थे इन अवॉर्डस शो के ऑप टेन बेस्‍ट फोटोग्राफ।

शाहिद और फरहान की गधों पर सवारी
इस सिलसिले में पहला स्थान बिना शक शाहिद कपूर और फरहान अख्तर है। जिनके सूट बूट में गधों पर सवार हो कर 2016 आइफा अवॉर्ड को होस्ट करने पहुंचने के अंदाज ने सबको हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया। सालों तक लोग इस फनी फोटो को नहीं भूल सकेंगे।

सलमान का अंदाज
कामयाबी के हिंडोले पर सवार सलमान खान का ये अंदाज आईफा 2016 की हाईलाइट रहा।

कामयाब रणवीर
इन दिनों रणवीर सिंह के सितारे भी बुलंदी पर हैं। ये तस्वीर है फिल्म बाजीरॉव मस्तानी के लिए बेस्ट मेल एक्टर के लिए आईफा 2016 का अवॉर्ड जीतने की।

दीपिका प्यार के साथ
अगर रणवीर बेस्ट मेल एक्टर हैं तो उनकी लेडी लव दीपिका पादुकोण भी साथ साथ हैं। फिर चाहे बॉजीरॉव मस्तानी में साथ में एक्टिंग करना हो या फिल्म पीकू के लिए आईफा 2016 में बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल फीमेल का अवॉर्ड साथ में जीतना हो।

प्रियंका का जलवा
2016 में प्रियंका चोपड़ा का जादू भी खूब चला। जिसके चलते उन्हें आईफा में दो दो अवॉर्ड मिले। एक बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी नाम कमाने पर वुमेन ऑफ इयर का और दूसरा बाजीरॉव मस्तानी में बेस्ट एक्टर फीमेल इन सर्पोटिंग रोल का।

कबीर का डायरेक्टर टच
वहीं निर्देशक कबीर खान ने भी बजरंगी भाईजान जैसी इमोशनल और सुपर हिट फिल्म बना कर 2016 के अवॉर्ड शोज में अपना दबदबा बनाये रखा। ये तस्वीर है आईफा में मिले बेस्ट फिल्म अवॉर्ड के मौके की।

संजय लीला भंसाली की वापसी
एक लंबे टाइम से संजय लीला का मैजिकल टच कहीं मिसिंग लग रहा था जो उनकी हिट फिल्म बाजीरॉव मस्तानी से लौट आया और उन्होंने आईफा 2016 में बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड पर कब्जा जमाया।

कामयाब डेब्यु की खुशी
कामयाबी के साथ शुरुआत की हंसी कैसी होती है ये बता रही है सूरज पांचोली और आथिया शेट्टी की हंसी जो आईफा 2016 के मंच पर बेस्ट डैब्यु जोड़ी का अवॉर्ड जीतने के बाद दिखाई दी।

मैं नाचूं आज झूम के
कामयाबी, अवॉर्ड और पहचान सब कुछ मिलने पर इंसान कैसे थिरक उठता है। प्रियंका आईफा 2016 के मंच पर यही उदाहरण पेश कर रही हैं।

हैंडसम हंक ऋतिक
ये है ऋतिक रोशन का कूल लुक आईफा 2016 के मंच पर परफार्म करते हुए।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth