हाल में रिलीज हुई आदित्‍य चोपड़ा के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म बेफिक्रे रिलीज हुई है। ये फिल्‍म इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रही है। रणवीर सिंह और वाणी कपूर के लीड रोल वाली ये फिल्‍म पेरिस में शूट की गयी है। फिल्‍म की लोकेशन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। विदेशी लाकेशंस पर फिल्‍मों को बॉलीवुड शूट करने का ट्रेंड नया नहीं है और पेरिस में बहुत सारी फिल्‍मों की शूटिंग की गयी है। आज हम आपको ऐसी ही दस फिल्‍मों के बारे में बता रहे हैं जिनकी पेरिस में शूटिंग हुई है।

संगम: 1964 में आयी राजकपूर की प्रोड्यूस और डायरेक्ट की गई फिल्म संगम। फिल्म में राजकपूर के अलावा वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार लीडरोल में थे। तकनीकी रूप से लोग मानते हैं कि विदेशी लोकेशंस पर गाने शूट करने का ट्रेंड इसी फिल्म से शुरू हुआ। फिल्म का काफी हिस्सा पेरिस के साथ विएना और स्विटजरलैंड में भी शूट किया गया था।

एन ईवनिंग इन पेरिस: शर्मिला टैगोर के कंट्रोवर्शियल बिकनी शॉट वाली फिल्म एन ईवनिंग इन पेरिस 1967 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशक शक्ति सामंत की ये फिल्म उस समय पेरिस में शूट की गयी थी जब विदेशों में फिल्म बनाना एक रेयर इवेंट होता था। शम्मी कपूर और शर्मिला स्टारर इस फिल्म में पेरिस के आइफिल टॉवर का क्लाइमेक्स में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान था।

हीरो नंबर वन: गोविंदा और करिश्मा कपूर के साथ फिल्ममेकर डेविड धवन की फिल्म हीरो नंबर वन पेरिस सहित कई विदेशी लोकेशंस में शूट की गयी थी। यह फिल्म में 1997 में रिलीज हुई थी।

ये हैं बॉलीवुड की 10 बेस्ट सेल्फी
डॉन:  अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म डॉन के 2006 में इसी नाम से बने रीमेक की शूटिंग पेरिस में ही की गयी थी। फिल्म में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का लीड रोल था।

एमपी थ्री पहला पहला प्यार: निर्देशक रॉबी ग्रेवाल की 2007 में आयी टीनएज लव स्टोरी एमपी थ्री पहला पहला प्यार की शूटिंग भी पेरिस में ही हुई थी। इस फिल्म में रुसलान मुमताज ने एक प्यार में पागल स्कूल ब्वॉय का करेक्टर प्ले किया था।

झूम बराबर झूम:  साल 2007 में ही युवा डायरेक्टर शॉद अली की फिल्म झूम बराबर झूम भी रिलीज हुई थी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पेरिस में ही हुई थी। यशराज फिल्म्स की ही इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, लारा दत्ता, प्रीति जिंटा और बॉबी देयोल लीड रोल्स में थे।

ये है बॉलीवुड के टॉप 10 वाटरफॉल सॉन्ग
लंदन ड्रीम्स: विपुल शॉह के डायरेक्शन में बनी म्यूजिकल ड्राम फिल्म लंदन ड्रीम्स की शूटिंग कई देशों के अलावा पेरिस में भी हुई थी। 2009 की इस फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन और आसिन के साथ एक म्यूजिक बैंड के साथ दुनिया में ट्रैवल करते हैं।

लंदन पेरिस न्यूयॉर्क: जैसा की नाम से ही जाहिर है 2012 में आयी ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी विदेश में ही शूट की गयी थी। इनमें से एक देश पेरिस भी था। अदिति रॉव हैदरी और अली जफर की इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया था।

इश्क इन पेरिस: 2013 के प्रीति जिंटा के प्रोडेक्शन वेंचर इश्क इन पेरिस की शूटिंग तो जाहिर है पेरिस में ही हुई थी। फिल्म का निर्देशन प्रेम राज ने किया था। जबकि लीड रोल में प्रीति और रेहान मलिक नजर आये थे।

क्वीन: साल 2014 में आयी कंगना रानौत की बहुचर्चित फिल्म क्वीन का भी काफी हिस्सा पेरिस में शूट किया गया था। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। इस फिल्म के लिए कंगना को क्रिटिक्स और फैंस सबने बहुत एप्रिशिएट किया और उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते। फिल्म में कंगना के अलावा राजकुमार रॉव और डायना हेडन के भी महत्वपूर्ण रोल थे। 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth