आगरा। आगरा में विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की ट्रैकिंग की जाएगी। भारत सरकार ने विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिनों के लिए होम क्वॉरंटाइन होना होगा। इसके लिए आगरा प्रशासन ने अपने दो टीमों का गठन किया है। विदेश से आने वालों का डाटा मिलते ही ये टीम इन लोगों को ट्रैक करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिये हैं। इसके लिए डॉ। शैलेंद्र चौहान, डॉ। मनोज कुमार को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कोरोनावायरस व्यक्ति से व्यक्ति में फैलता है। ये सीरीज में फैलता है। आगरा में अबतक कोरोनावायरस के आठ पॉजिटिव केसेज आ चुके हैं। जिला प्रशासन अब तक कोरोनावायरस से मुस्तैद तरीके निपट रहा है। इन आठ केसेज को भी प्रशासन द्वारा भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इनका इलाज किया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की भी स्क्रीनिंग कर उन्हें ट्रैक किया गया है। आगरा में आठ पेशेंट तीन चरणों में आये हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें इस तरीके ट्रैक किया।

पहला पॉजिटिव केस 02 मार्च

आगरा में पहला कोरोनावायरस का केस 02 मार्च को आया था। इसमें एक ही फैमिली के पांच मेंबर्स में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। आगरा जिला प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा इनके संपर्क में आए 361 लोगों की ट्रैकिंग की। उन्हें होम क्वॉरंटाइन करके रखा। अब इन लोगों की ट्रैकिंग को बंद कर दिया गया है।

दूसरा पॉजिटिव केस 6 व 7 मार्च

आगरा में कोरोनावायरस का छठवां और सातवां केस 6 और 7 मार्च को सामने आया। ये दोनों पति व पत्नी पिछले पांच लोगों में से किसी एक के संपर्क में आकर ही संक्रमित हुए। जिला प्रशासन और हेल्द डिपार्टमेंट द्वारा इनके संपर्क में आए 504 लोगों की स्क्रीनिंग कर उनकी ट्रैकिंग की।

तीसरा केस 12 मार्च

आगरा में कोरोनावायरस का आठवां केस 12 मार्च को सामने आया। इनसे जुड़े 16 क्लोज लोगों और 183 इनडारेक्ट लोगों को जिला प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा ट्रैक किया जा रहा है।

होटल में 159 लोगों को किया था ट्रैक

आगरा के एक होटल में कुछ विदेशी टूरिस्ट्स ने स्टे किया था। इस होटल में 159 लोगों को ट्रैक किया गया था। उनकी ट्रैकिंग को अब बंद कर दिया गया है।

Posted By: Inextlive