चर्चित टीवी सीरियल 'नागिन 3' के एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के एफआईआर दर्ज करने के बाद एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक्टिंग जगत से कई एक्ट्रेसेज ने पर्ल का बचाव किया है और उन्हें निर्दोष मानती हैंं।

मुंबई (आईएएनएस)। 'नागिन 3' के अभिनेता पर्ल वी पुरी को महाराष्ट्र में पालघर पुलिस ने एक बच्ची से कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। 31 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस ने आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने कहा कि 376 एबी और पॉक्सो एक्ट, 4, 8, 12,19, 21 के तहत नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के चार्ज लगाए गए हैं।

आज अदालत में पेश होंगे एक्टर
एक्टर को अरेस्ट करने के बाद पुलिस रिमांड में लेने के लिए शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश करेगी। वालिव पुलिस स्टेशन के अनुसार, जहां केस दर्ज किया गया है। उनके मुताबिक, पीड़ित परिवार ने शिकायत की थी कि पुरी ने लगभग दो साल पहले कथित तौर पर लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया था।

नागिन 3 से फेमस हुए पर्ल
पर्ल ने 2013 के शो "दिल की नजर से खूबसूरत" के साथ एक टेलीविजन अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया, जबकि एकता कपूर की "नागिन 3" और "बेपनाह प्यार" ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। उन्हें आखिरी बार टेलीविजन सीरीज "ब्रह्मराक्षस 2" में देखा गया था। अभिनेता की ओर से एक आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है। जहां उनकी गिरफ्तारी की खबर से प्रशंसक हैरानं हैं, वहीं नेटिज़न्स का एक वर्ग उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिनेता की आलोचना कर रहा है। हालांकि कुछ कलाकार एक्टर के बचाव में भी हैं।

Dear privileged Girls and Women,
Do not make the heinous allegations of rape and molestation so frivolous and casual that it ceases to hold any value for posterity.@pearlvpuri You have my support✨.

— NIA SHARMA (@Theniasharma) June 5, 2021

निया और राखी उतरी समर्थन में
एक्ट्रेस निया शर्मा और राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पर्ल को निर्दोष बताया है। निया शर्मा ने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय विशेषाधिकार प्राप्त लड़कियों और महिलाओं, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के जघन्य आरोपों को इतना बेतुका और आकस्मिक न बनाएं कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए कोई महत्व न रखे। पर्ल वी पुरी आपको मेरा पूरा सपोर्ट है।' इसके अलावा राखी सावंत ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके पर्ल के समर्थन में बात कही है।

View this post on Instagram A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari