देश में कई ऐसे कानून हैं ज‍िनके बारे में बड़ी संख्‍या में लोग नहीं जानते हैं। कम ही लोगों को पता होगा क‍ि इंडियन एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत पतंग उड़ाने के लि‍ए भी परमिट जरूरी है। बतादें इससे इतर कई ऐसे अजीब और पुरातन कानून हैं जो प्रशासनि‍क कार्यवाईयों में बाध‍क बनते हैं। हालांक‍ि ऐसे एक्‍ट को खत्‍म करने के लि‍ए वर्तमान की पीएम मोदी की सरकार की कोश‍िश जारी है। सरकार ने तीन साल में 1200 एक्ट का खात्मा कर द‍िया है।

जेल की सजा हो सकती:
देश के कानूनों के बारे में जानकार लोगों को हैरानी होगी कि इंडियन एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत पतंगें भी इसके दायरे में आती हैं। लोग भले ही पतंगों को हल्के में लेते हो लेकिन एक्ट के तहत ये भी वायुयान हैं। ऐसे में इन्हें भी उड़ाने के लिए परमिट लेना जरूरी है। हालांकि आज देश में बड़ी संख्या में लोगों को इसके बारे में नहीं पता है और वे अवैध तरीके से पतंग उड़ाते हैं। इसके अलावा इंडियन ट्रेजर ट्रोव एक्ट 1878 के तहत अगर किसी कोई ऐसी चीज मिलती है। जिसकी कीमत करीब 10 रुपये से ज्यादा की है तो वह चीज राजस्व अधिकारी के पास जमा करानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं करता है तो वह अपराध की श्रेणी में आता है। उसको जेल की सजा भी हो सकती है।


ऐसे-ऐसे भी कानून:

देश के अजीब और पुरातन कानूनों में इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट 1914 भी काफी हैरान करने वाला है। इसके तहत आंध्र प्रदेश में एक इंस्पेक्टर के दांत दूध के जैसे न चमकने, उसकी छाती सिकुड़ी होने व घुटने सटे होने और पंजे हथौड़े जैसे होने पर उसे अनफिट किया जा सकता है। वहीं देश में एक 200 साल पुराना कानून भी काफी मजेदार रहा है। एक दौर ऐसा भी था जब ब्रिटेन के सम्राट को भारत की सभी अदालतों के फैसलों की समीक्षा का अधिकार होता था। हालांकि इसके जैसे दूसरे कानून समय के साथ चलन से बाहर हो चुके हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra