UP Crime News : यूपी के लखनऊ के मोहनलालगंज में 24 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मृतक की इसी महीने शादी होनी थी।


लखनऊ (आईएएनएस)। UP Crime News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 24 वर्षीय दिलीप कुमार की मौत के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिजनौर थाना क्षेत्र के परवार पश्चिम मोहल्ले का दिलीप कुमार शनिवार को तेलीबाग स्थित अपने घर से किसी काम से निकला था और बाद में मोहनलालगंज के उत्तरगांव गांव में नहर के किनारे पेड़ से लटका मिला था। घटना का पता तब चला जब कुछ यात्री घटनास्थल के पास से गुजरे और देखा कि एक युवक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ। पीड़ित के पास से एक मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर से परिजनों से संपर्क किया। मृतक की इस महीने के आखिरी में शादी होने वाली थी। लड़कियों के जाल में फंस गया था
मृतक के पिता भंडारी लाल ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि दिलीप कुमार वृंदावन कॉलोनी में एक सीमा (बदला हुआ नाम) के नेतृत्व वाली लड़कियों के जाल में फंस गया था। सीमा और उसके साथी मासूम लोगों को फंसाते थे। दिलीप भी पीड़ितों में से एक था। जब मोना को पता चला कि वह शादी करने जा रहा है तो मोना ने उसे डराने के लिए अपने गुर्गों को भेजा। इसके साथ ही उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक और चाल चली। इस पर दिलीप घबरा गया। उसे लगा कि दुष्कर्म का मामला उसे और उसके परिवार को बदनाम करेगा। इस पर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं इस संबंध में अतिरिक्त डीसीपी, दक्षिण क्षेत्र, मनीषा सिंह ने कहा कि पीड़ित के पिता की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामले की जांच हो रही है।

Posted By: Chandramohan Mishra