UP Crime News : यूपी के देवरिया में भूमि विवाद में सोमवार सुबह छह लोगों की हत्या कर दी गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस टीमें और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। हत्याओं के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।


देवरिया (आईएएनएस) । UP Crime News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर गांव में चल रहे भूमि विवाद से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यहां सोमवार सुबह छह लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि दो परिवारों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। विवाद सोमवार सुबह करीब 7 बजे शुरू हुआ और सुबह 8.30 बजे हत्या के साथ खत्म हुआ। सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। मृतकों में दो बच्चे, एक महिला भी शामिल
इसके बाद प्रतिद्वंद्वी गुट के सत्य प्रकाश दुबे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। वहीं अन्य मृतकों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस टीमें और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। हत्याओं के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गयी।

Posted By: Shweta Mishra