यूपीएससी ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए परिणामों की घोषणा की। इस बार कुल 829 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया। प्रदीप सिंह ने टाॅप किया है।


नई दिल्ली (पीटीआई/ एएनआई)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2019 के परिणाम आज मंगलवार को घोषित हो गए हैं। यूपीएससी ने रिजल्ट जारी करते हुए इस साल के सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। इस दाैरान प्रदीप सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं जतिन किशोर ने दूसरा स्थान और प्रतिभा वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यूपीएससी 2019 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए कुल 829 उम्मीदवार पास हुए हैं। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। लिखित परीक्षा सितंबर 2019 में आयोजित की हुई थी
संघ लोक सेवा आयोग के इन चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, समूह 'ए' और समूह 'बी' के लिए नियुक्त किया जाएगा। सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 के लिए लिखित परीक्षा सितंबर 2019 में आयोजित की गयी थी।

Posted By: Shweta Mishra