क्रिकेटर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद से देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं। वहीं पंत के एक्सीडेंट के बाद उर्वशी रौतेला ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह किसी के लिए दुआ मांग रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनका यह पोस्ट ऋषभ पंत से जोड़ रहे हैं।

मुंबई (एएनआई)। इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट होने की खबर आने के बाद हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम भी जुड़ा है। एक्ट्रेस ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के लिए एक पोस्ट शेयर कर "प्रेइंग" लिखा था। इसके बाद उर्वशी रौतेला ने ट्विटर का सहारा लेते हुए, एक बार फिर सीक्रेट मैसेज लिखा जिसे फैंस ऋषभ पंत से जोड़ रहे है। उन्होंने लिखा "मैं आपके और आपकी फैमिली की वेलबींग के लिए प्रार्थना करती हूं", हालांकि इस ट्वीट में उर्वशी ने किसी का नाम नही लिया है।

I pray for you & your family&यs wellbeing.

— URVASHI RAUTELA🇮🇳 (@UrvashiRautela) December 30, 2022

फैंस भी ऋषभ के लिए कर रहे प्रार्थना
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे रुड़की में एक डिवाइडर से टकरा जाने के कारण इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए है। पंत कार में अकेले थे। उनके पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं। घटनास्थल से आई फोटोज में कार पूरी तरह जलकर खाक नजर आ रही है। वहीं हादसे के बाद से उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ऋषभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रार्थना भरे मैसेज लिखे। एक फैन ने लिखा, "ऋषभ भाई के स्वस्थ होने की प्रार्थना।" वहीं एक और फैंन ने लिखा, "मैं दिल से प्रार्थना करता हूं कि, ऋषभ भाई जल्दी ठीक हो जाएं।"

Posted By: Inextlive Desk