अमेरिका के एक राजनयिक ने कहा कि वेनेजुएला के तेल निर्यात को प्रतिबंधित करने के अमेरिकी प्रयासों पर भारत की ओर से काफी सहयोग मिला है। उन्होंने कहा भारत सरकार ने हमारे इरादे को सपोर्ट किया है।

वाशिंगटन (पीटीआई)। ट्रंप प्रशासन द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन पर दबाव बढ़ाने के बाद से दुनिया भर में चर्चाएं बढ़ गईं हैं। इसी बीच अमेरिका के एक बड़े राजनयिक ने शुक्रवार को कहा कि वेनेजुएला के तेल निर्यात को प्रतिबंधित करने के अमेरिकी प्रयासों पर भारत की ओर से काफी सहयोग मिला है। वेनेज़ुएला में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि इलियट अब्राम्स ने कहा, 'हम फिलहाल कई भारतीय कंपनियों और भारत सरकार के साथ संपर्क में हैं, हमें उनसे काफी सहयोग मिल रहा है, जो बहुत ही खुशी की बात है।' बता दें कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला में विपक्षी नेता जुआन गुइदो को सपोर्ट कर रहा है, जिन्होंने जनवरी में खुद को देश का राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। सिर्फ अमेरिका ही नहीं दुनिया के 50 से ज्यादा देशों ने उन्हें इस संबंध में अपना समर्थन दिया है।

हाल के हफ्तों में अमेरिका ने की भारत की सराहना

मादुरो शासन पर दबाव बनाने के अपने प्रयासों के तहत, अमेरिका ने भारत सहित दुनिया भर के देशों से वेनेजुएला से तेल आयात करना बंद करने या अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करने के लिए कहा है। कई भारतीय कंपनियों ने देश से तेल आयात करना बंद कर दिया है। हाल के हफ्तों में, ट्रंप प्रशासन ने इस संबंध में भारतीय सहयोग की सराहना भी की है। इस महीने की शुरुआत में, वेनेजुएला के तेल मंत्रालय ने कहा था कि उसने भारत को तेल देना बंद कर दिया है।

Mission Shakti : अमेरिका ने अंतिरक्ष में मलबे को लेकर जताई चिंता

 

Posted By: Mukul Kumar