न्यू आगरा थाना क्षेत्र के रूपनगर कॉलोनी में रंगबाजी के चलते 12 वीं के छात्र ने अपने एक साथी को गोली मार दी. घायल छात्र को हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में पीडि़त परिवार की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

आगरा। न्यू आगरा की रूप नगर कॉलोनी निवासी छात्र दसवीं में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर तीन बजे वह कोङ्क्षचग जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 12 वीं के छात्र और उसके दोस्त ने उसे नगला बूढ़ी में रोक लिया। उससे कहा कि बहुत बड़ा बदमाश हो गया है। नमस्ते नहीं करता है।

भागने पर पैर में मारी छात्र के गोली
विरोध करने पर आरोपी छात्रों ने आर्यन को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने उसको तमंचे से गोली मार दी। आर्यन के पैर में गोली लग गई। जानकारी होने पर पुलिस वहां पहुंची। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बात करना किया बंद तो ठानी रंजिश
पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती आर्यन से बात की। उसने बताया कि वह विशेष को जानता था। उनके साथ कई लड़के रहते हैं। स्कूल में विवाद होने पर वह मदद करता था। कुछ दिन से वह आरोपी छात्र से बात नहीं कर रहा था। इसी को लेकर दोनों छात्रों ने उसे रास्ते में रोककर गोली मार दी। दोनों ही छात्र आए दिन दूसरे छात्रों के साथ मारपीट करते हैं।

कोचिंग और स्कूल में करते हैं दबंगई
घायल छात्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी छात्र अपनी बात मनवाने के लिए दूसरे छात्रों को अक्सर हड़काते हैं, कोचिंग के बाहर खड़े होकर दूसरे छात्रों को भी परेशान करते हैं।


वर्जन
मामला रंगबाजी का है, दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को अभी हिरासत में लिया गया है। दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। -अरवद निर्वाल, एसओ न्यू आगरा

Posted By: Inextlive