रविवार को मिले 38 नये केस

2103 हुई कुल केसों की संख्या

आगरा। कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 2100 के पार हो गया है। रविवार को 38 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई हैं। इसके साथ ही कुल केसों की संख्या 2103 हो गई है। इसमें नगर निगम के अधिशासी अभियंता व एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कर्मचारी की पत्नी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। नगर निगम में इस सूचना के बाद खलबली मच गई है। अधिशासी अभियंता ऑफिस को सेनेटाइज करा दिया गया है। इससे पहले भी नगर निगम में कई कर्मचारियों में कोरोना का संक्रमण मिल चुका है।

27 हुए डिस्चार्ज

रविवार को 27 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आगरा में अब तक 80.55 परसेंट के रिकवरी रेट के साथ 1694 पेशेंट्स ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 308 एक्टिव पेशेंट्स का इलाज चल रहा है। 101 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। अब तक 66275 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 134 हो गई है। अब तक कुल 257 कंटेनमेंट जोन को बंद कर दिया गया है।

रविवार को 38 लोगों में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2103 हो गई है। 27 पेशेंट्स को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक आगरा में 1694 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। अब 308 एक्टिव पेशेंट्स का उपचार चल रहा है।

-प्रभु एन। सिंह, जिलाधिकारी आगरा

Posted By: Inextlive