आगरा: आगरा के लोको पायलटों के हक को झांसी मंडल के लोको पायलट छीन रहे हैं। ड्यूटी आगरा मंडल के लोको पायलटों की थी, लेकनि ट्रेन को झांसी के लोको पायलट ले गए। इस दौरान लोको पायलटों को बिना ड्यूटी के ही वापस लौटना पड़ा। उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। बता दें कि लोको पायलट राजकुमार सिंह व दीपक कुमार को 23 जून को ट्रेन संया 02277 तिरुपति-जमूतवी हमसफर एक्सप्रेस को दिल्ली ले जाने के लिए यहां से झांसी भेजा गया था। इसका आगरा में स्टापेज नहीं है, इसलिए दोनों को झांसी से ट्रेन ले जानी थी, मगर वहां दोनों को ट्रेन नहीं दी गई। झांसी मंडल के लोको पायलटों को ट्रेन पर भेज दिया गया। झांसी और आगरा मंडल के कंट्रोल में शिकायत करने के बाद भी उन्हें ट्रेन नहीं दी गई। आरोप है कि कई बार इस तरह हो चुका है। इससे आगरा के लोको पायलटों को नुकसान हो रहा है, उनके किलोमीटर पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

Posted By: Inextlive