आगरा। अब सिकंदरा और एत्माद्दौला यानि बेबी ताज देखने आए टूरिस्ट्स अपने बेबी को आराम से फीड करा पाएंगे। एएसआई इन दोनों मॉन्यूमेंट्स में बेबीकेयर फीडिंग रूम बनाएगा। फतेहपुर सीकरी के जोधाबाई कॉम्पलैक्स में बेबी फीडिंग रूम बनाने का काम जारी है। आगरा टूरिस्ट सिटी है। यहां पर इंडिया सहित विदेश से टूरिस्ट्स आते हैं। कई टूरिस्ट्स अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर आते हैं। उन्हें अपने बेबी केयर के लिए प्राइवेट स्पेस चाहिए। उनकी सहूलियत के लिए एएसआई ने ये फैसला लिया है। ताजमहल पर तो इसकी शुरूआत लास्ट ईयर ही हो गई थी। उस वक्त सेंट्रल टूरिज्म मिनिस्टर ने इसका इनॉर्गरेशन किया था। ताजमहल देश का पहला मॉन्यूमेंट था जिसमें टूरिस्ट्स के लिए ये फैसिलिटी स्टार्ट की गई थी। इसके बाद ये सुविधा आगरा फोर्ट में भी स्टार्ट कर दी गई। सिकंदरा और बेबी ताज में बेबी केयर रूम के लिए स्थान चयनित किया जा रहा है। इसमें बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।

Posted By: Inextlive