-अगस्त माह में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

आगरा: त्योहार से पहले अगर बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे शुक्रवार को ही निपटा लें। इसके बाद एक से तीन अगस्त बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे अगस्त माह में बैंकों में 11 दिन का अवकाश है।

लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त माह में बैंकों में 11 दिन का अवकाश पड़ रहा है। इसकी शुरुआत एक अगस्त शनिवार से हो रही है। एक अगस्त को बकरीद के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन दो अगस्त को रविवार है। तीन अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। ऐसे में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते परेशानी न हो, इसके लिए बैंक से संबंधित काम शुक्रवार को निपटा लें। त्योहार पर बैंक बंद रहने के चलते नगदी के लिए एटीएम पर दवाब बढ़ेगा। इसके चलते एटीएम खाली होने से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि पहले से ही जरूरत के हिसाब से रुपये निकाल कर रख लें।

यह हैं अगस्त में अवकाश

एक अगस्त - बकरीद

दो अगस्त - रविवार

तीन अगस्त - रक्षाबंधन

आठ अगस्त - द्वितीय शनिवार

नौ अगस्त - रविवार

12 अगस्त - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त - रविवार

22 अगस्त - माह का चौथा शनिवार

23 अगस्त - रविवार

30 अगस्त - रविवार

Posted By: Inextlive