राजस्थान में बने कम वायु दाब क्षेत्र के चलते बेमौसम वर्षा मंगलवार को भी होगी. बुधवार और गुरुवार को बादल आराम करेंगे. शुक्रवार और शनिवार शाम तक वर्षा के आसार हैं. इसके बाद वर्षा से राहत मिलेगी.

आगरा(ब्यूरो)। सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। चौबीस घंटे में 3.8 एमएम बरसात हो चुकी है। वर्षा के चलते अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री से। पर पहुंच गया।

पिछले कई दिनों से छाए बादल
पिछले कई दिनों से बादल छाए हुए हैं। सोमवार सुबह भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा। दिन में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। पांच से सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। बेमौसम वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री से। की कमी आई और यह 24.3 डिग्री से। पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री से। की बढ़ोतरी हुई। यह 17.6 डिग्री से। पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानी डॉ। दानिश ने बताया कि बुधवार को वर्षा होगी। ईरान के आसमान पर कम वायु दाब क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते शुक्रवार व शनिवार को वर्षा होगी।

Posted By: Inextlive