- शहर के नामचीन डॉक्टर की बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा

आगरा। थाना शाहगंज एरिया में रहने वाले एक डॉक्टर दम्पत्ति की डॉक्टर बेटी ने ससुरालियों पर संगीन आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शादी के बाद से वह उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते थे।

एक साल पहले हुई थी शादी

शाहगंज निवासी महिला डॉक्टर की शादी हरीपर्वत निवासी डॉक्टर के साथ फरवरी 2016 में हुई थी। शादी में 40 लाख रुपये नगद, 50 लाख के जेवर, 30 लाख के कपड़े दिए थे। इसके बाद भी ससुराली 50 लाख नगद व एक फ्लैट की मांग करने लगे। न देने पर मारपीट करने लगे। आरोप है कि डॉक्टर पति शराब के नशे में आकर पीडि़ता के अप्राकृतिक कृत्य करता था। विरोध करने पर बुरी तरह मारता पीटता था। बात करने के लिए लोग शाहगंज स्थित घर पर आए। उस दौरान पिता बाजार गए। परिवार ने मिन्नतें की फिर भी ससुराली नहीं माने आरोप है कि सास ने बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। ननद ने उसके गले में दुपट्टा डाल कर कस दिया। उस दौरान पति ससुर ने उनका साथ दिया। मां ने देखा तो उसकी चीख निकल गई। भीड़ जमा होने पर वह गाड़ी में बैठ भाग निकले। पीडि़ता ने महिला थाने में डॉक्टर पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

Posted By: Inextlive