अपने कातिल पिता का सुराग उसकी बेटी का रिपोर्ट कार्ड से लगाएगा. बेटी और वाइफ का बेरहमी से कत्ल करने के बाद उन्हें संदूक और बोरे में बंदकर भागे कातिल का खुद का राशन कार्ड भी उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद करेगा.


मकान में तलाशी के दौरान मिले इन दोनों अहम सुरागों से कातिल तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम लखनऊ और वाराणसी रवाना हो चुकी है। वहीं मकान मालिक को मेरठ का बताया गया पता गलत निकलने की वजह से पुलिस मेरठ से वापस लौट आई। यह है मामला


फ्रइडे की नाइट को ताजगंज के महादेव नगर में गीता और छह साल की बच्ची आस्था की लाश मिली थी। मकान से बदबू आने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा तो अंदर बुरा हाल था। वहीं अंदर रखे एक बॉक्स में आस्था की लाश थी। पास ही में रखे बोरे में उसकी मां गीता की लाश बंद थी। गीता और आस्था इस मकान में किराए पर रह रही थी। गीता और उनकी बेटी की हत्या का शक गीता के पति एकांत पर है। लाश मिलने के चार दिन पहले ही वह कमरे में ताला लगाकर गायब था। लोगों के मुताबिक दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं थे। एकांत ने ही गीता और आस्था की हत्या की है। इस मामले में पुलिस को भी उसकी तलाश है। मकान मालिक को एकांत ने खुद को मेरठ के मोहनपुरी इलाके का रहने वाला बताया था। पुलिस  ने मोहनपुरी इलाके में एकांत का पता लगाने के लिए टीम रवाना की, लेकिन वहां इस नाम का कोई शख्स नहीं मिला.  बेटी का रिपोर्ट कार्डजांच के दौरान कमरे से एक राशन कार्ड और आस्था के स्कूल का रिपोर्ट कार्ड भी मिला है। लखनऊ के एक पब्लिक स्कूल के इस रिपोर्ट कार्ड को लेकर पुलिस एकांत का पता लगा लेने को लेकर आश्वस्त है। साथ ही इस डबल मर्डर को भी वर्कआउट करने में इसे अहम सुराग मान रही है। इतना ही पुलिस को कमरे से एक राशन कार्ड भी मिला है। इसमें भी एकांत का पता वाराणसी का दर्ज है। पुलिस इसके जरिए भी एकांत को जल्दी ही आगरा लाकर इस मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। फिलहाल लखनऊ और वाराणसी के लिए पुलिस की दो टीम सैटरडे को रवाना हो गईं। इस हत्या के मामले में पड़ताल कर रहे इंस्पेक्टर विजय कुमार के मुताबिक गीता के पति के तीन नाम थे। प्रभात कुमार उर्फ प्रभाकर उर्फ एकांत। वह मकान मालिक को अपना नाम एकांत बताकर रह रहा था। राशन कार्ड पर भी महिला का नाम गीता पत्नी प्रभात लिखा हुआ है। वही बड़ी बेटी अंजली का भी नाम लिखा हुआ था। आस्था के रिपोर्ट कार्ड पर पिता के नाम के रूप में प्रभाकर लिखा है. 

होटल में वेटर था

पुलिस के मुताबिक मां बेटी का कातिल शहर में रहकर किसी होटल में बेटर की नौकरी करता था। मगर पुलिस हत्या के बाद से ही उस होटल की तलाश करने में जुटी हुई है। जिससे महिला गीता का पति एकांत के बारे में ठोस जानकारी हासिल हो सके। वही पुलिस ने बताया की कातिल पति अपनी पत्नी गीता से आये दिन झगड़ा करता था। तीन माह पहले शहर में आने के बाद कातिल पत्नी ने अपने पत्नी से झगड़ा करना भी बंद कर दिया था। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है। कातिल पति ने पहले से ही मां बेटी की हत्या करने की प्लानिंग कर रखी हो। मगर पुलिस के अधिकारी इस डबल मर्डर के मामले को गंभीरता से लेते हुए कई पहलुओं को लेकर चल रही है।

Posted By: Inextlive