खेरागढ़ थाने क्षेत्र के भिलावली में शनिवार को जान से मारने की नीयत से महिला का गला दबाकर आग जलाने की कोशिश की गई. इस संबंध में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में फरार दो अन्य की तलाश की जा रही है.

आगरा। इस घटना को महिला के पिता के सहयोग से अंजाम दिया गया था। थाना खेरागढ़ क्षेत्र में बीते 2 दिन पहले सड़क पर महिला को आग लगाकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने चौकीदार के पुत्र के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जानकारी में पुलिस जुट गई। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला के पिता को गिरफ्तार किया है।

बेटी ने पति को दिया था तलाक
पुलिस के अनुसार पिता ने बताया कि लड़की की शादी धौलपुर में हुई थी। 5 वर्ष पहले पति से तलाक हो गया। महिला के 2 बच्चे हैं। एक लड़का, एक लड़की लड़का पति के साथ रहता है, जबकि लड़की महिला के साथ पिता के घर रहती है। पिता का आरोप है कि कभी भी किसी काम की कहने पर झगड़ा किया जाता है, बिना बताए घर से चली जाती है। कई बार समझाने के बाद भी जब नहीं मानी तो पिता ने बेटी को हमेशा के लिए ठिकाने लगाने का प्लान तैयार कर लिया।

पिता ने बेटी को ठिकाने लगाने की रची साजिश
इसी बात से परेशान होकर पिता ने साजिश रची और अपनी बेटी को मारने के लिए लोगों से संपर्क साधा, कोरोना का इलाज कराने के लिए पिता द्वारा संजय नाम के व्यक्ति के पास लाया गया। यहां नशीली बोतल चढ़ाई गई। जिससे महिला बेहोश हो गई। उसके बाद संजय और उसका अन्य साथी उसे बाइक पर लेकर मारने के लिए चल दिए, पहले उसका गला काटा गया, उसके बाद सड़क पर ही आग लगा दी गई। आग लगाने की घटना से चारों तरफ हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती हुई महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला के पिता मंगल सिंह निवासी धौलपुर को गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पिता ने रची थी बेटी को मारने की साजिश
19 मई को सड़क पर जली अवस्था में मिली महिला की हालत अभी गंभीर चल रही है। दो आरोपी अभी फरार। पहले महिला को ड्रिप लगाकर बेहोश किया। फिर उसका गला काटा गया। इसके बाद महिला को जिंदा जला दिया। महिला अपने पति को छोड़कर पिता के पास रह रही थी।

बेटी की आदतों से परेशान थे माता पिता
माता-पिता दोनों लड़की को लेकर इलाज के बहाने आए थे, उसके बाद पिता द्वारा लड़की की मां को घर वापस कर दिया था। संजय नामक युवक एवं उसके साथ ही ने घटना को अंजाम दिया। संजय मंगल सिंह का रिश्ते में भांजा लगता है। मामा भांजे ने मिलकर घटना की थी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोग फरार हैं। घायल मेला का उपचार जारी है।


बेटी के हत्या के प्रयास मेें आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है, वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी

Posted By: Inextlive