- दोपहर 12 बजे के बाद निकली धूप, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक

- 21 नवंबर तक छाएगा कोहरा, 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है पारा

आगरा। कोहरे की चादर छाने से मंगलवार सुबह विजिबिलिटी शून्य हो गई। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा, दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। इससे तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

सर्द हवा ने किया परेशान

सुबह पांच बजे घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य हो गई। सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे संग ओस की बूंदों से सर्दी बढ़ गई। धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा कम हुआ। दोपहर 12:30 बजे के बाद धूप निकली, दोपहर तीन बजे तक धूप रही। इसके बाद सर्द हवा चलने लगी। शाम को सर्द हवा तेज होने से सर्दी बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 30 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस कम 24.6 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज भी छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी सुबह कोहरा छाएगा, दोपहर में धूप निकलेगी। इसी तरह का मौसम 21 नवंबर तक रह सकता है। सुबह कोहरा छाने के बाद दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

22 से कोहरा छंटेगा, सर्दी बढ़ेगी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 नवंबर से कोहरा छंट जाएगा, लेकिन सर्दी कम नहीं होगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा।

अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस

Posted By: Inextlive