जोन में गैंगस्टरों की 6.75 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
आगरा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जोन में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महीने में 126 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी 6.75 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त की है।
ब्लू ¨प्रट तैयार पंचायत चुनाव को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को पुलिस ने अपने रडार पर लिया हुआ है। इनमें शराब तस्कर, पूर्व के चुनावों में हुए बवाल में नामजद लोग, अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के अलावा गैंगस्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने इन सबके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का ब्लू ¨प्रट तैयार किया है। तीन से चार मार्च तक पकड़े गैंगस्टरइसी क्रम में आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। तीन मार्च से चार अप्रैल के बीच 33 गैंगस्टर को गिरफ्तार कर एटा पुलिस जोन में अव्वल रही है। अलीगढ़ पुलिस 31 गैंगस्टर को गिरफ्तार कर दूसरे स्थान पर है। फिरोजाबाद पुलिस ने 19 और आगरा पुलिस ने 11 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।
इनामी 40 अपराधी भी गिरफ्तार जोन में पुलिस ने एक महीने के दौरान 40 इनामी अपराधी गिरफ्तार करके जेल भेजे। इनमें कुछ अपराधी पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी फाय¨रग में घायल भी हुए। जोन में वारंटी गिरफ्तारजोन में पुलिस ने अभियान चलाकर 2251 वारंटी भी गिरफ्तार किए। यह अदालतों में अपने खिलाफ चल रहे विभिन्न मुकदमों में हाजिर नहीं हो रहे थे। इसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे।
वर्जन पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गैंगस्टर, शराब तस्करों और वांछितों समेत अन्य अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने गैंगस्टरों की पौने सात करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। राजीव कृष्ण, एडीजी, आगरा जोन - जोन में गैंगस्टरों की करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त 6.75 करोड़ -जोन में गिरफ्तार किए गए ईनामी 40 -जोन में गिरफ्तार किए गए वारंटी 2251 3 से 4 मार्च तक पकड़े गए गैंगस्टर 33 अलीगढ़ 19 फिरोजाबाद 11 आगरा