टॉयलेट जाना है तो गूगल पर जाएं
- बाजारों और सार्वजनिक स्थलों के टॉयलेट खोजने के लिए गूगल मैप की लें मदद
- बटन दबाकर फीडबैक भी दे सकेगी पब्लिक, शहर के टॉयलेट्स में शुरू हुई सुविधा आगरा। आप शहर के किसी भी कोने में हैं और टायलेट जाना है, तो बस फोन उठाएं। गूगल मैप पर टॉयलेट लिखें और आपके नजदीक टॉयलेट की लिस्ट सामने होगी। इतना ही नहीं मैप रास्ता भी बताएगा। ये सुविधा सार्वजनिक और पब्लिक टॉयलेट में शुरू हो गई है। नए टॉयलेट पर भी जल्दी सेवा शुरू कर दी जाएगी। 100 से अधिक टॉयलेट बनाए जा रहेस्वच्छता अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक और पब्लिक टॉयलेट को गूगल से जोड़ा जाना है। इसी के तहत शहर के 110 कम्युनिटी और 70 पब्लिक टॉयलेट को गूगल मैप से जोड़ा जा चुका है। यहां टॉयलेट की व्यवस्था के फीडबैक के लिए बटन लगाई गई हैं। इससे पब्लिक अपना फीडबैक दे सकती है। शहर में 100 से अधिक नए टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। इसमें नवनिर्मित टॉयलेटों को भी गूगल मैप और फीडबैक से जोड़ा जाना है।
1260 सीटर बनाने है टॉयलेटशहर भर में कुल 1260 सीटर कम्युनिटी और 360 सीटर पब्लिक टॉयलेट बनाने हैं। इसमें कई निर्माणाधीन हैं और कई के लिए जमीन तलाशी जा रही है। लगभग 10 का लोकार्पण कुछ दिनों पहले ही हुआ है। इन सभी को गूगल मैप से जोड़कर फीडबैक मशीन लगाई जाएगी।
वाईफाई से जोड़े गए टायलेट पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेटों को वाईफाई से जोड़ा गया है। ये काम बीएसएनएल ने किया है। इसकी सहायता से टॉयलेट की लोकेशन ढूंढ़ी जा रही है।