- मेट्रो के प्रस्तावित दोनों कॉरिडोर के आड़े आ रहे 2500 पेड़

- मान्यूमेंट के 100 मी। के दायरे में निर्माण पर है एएसआई की रोक

आगरा। मॉन्यूमेंट्स और पेड़ों ने शहर के मेट्रो प्रजोक्ट पर ब्रेक लगा दिया है। मेट्रो के प्रस्तावित दोनों कॉरिडोर पर 9 मॉन्यूमेंट आड़े आ रहे हैं। दोनों कॉरिडोर में तकरीबन ढाई हजार पेड़ भी इसकी जद में आ रहे हैं। इसके चलते दो बार बजट स्वीकृत होने के बाद भी मेट्रो रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। ड्रोन से सर्वे कर इस अड़चन को दूर किया जाना था, लेकिन सर्वे का काम भी पूरा नहीं हो सका है।

अब तक जारी बजट

286 करोड़

फ‌र्स्ट कॉरिडोर में ये मॉन्यूमेंट्स जद में

सिकंदरा अकबर टॉम्ब

पत्थर का घोड़ा

आगरा फोर्ट

दिल्ली गेट

जामा मस्जिद

ताजमहल

सादिक खां का टॉम्ब

सेंकेड कॉरिडोर में ये हैं जद में

दिल्ली गेट

रामबाग

लाल मस्जिद

रोमन कैथोलिक

मेट्रों के दोनों कॉरिडोर

फ‌र्स्ट

सिकंदरा-ताज का पूर्वी गेट

दूरी: 14 किमी

एलिवेटेड: 6.53 किमी

अंडरग्राउंड ट्रैक: 7.64 किमी

सेकेंड

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन- कालिन्दी विहार

दूरी: 16 किमी

एलिवेटेड: 6.53 किमी

अंडरग्राउंड ट्रैक: 7.64 किमी

दोनों कॉरिडोर पर स्टेशन

एलिवेटेड: 22

अंडरग्राउंड: 8

मेट्रो स्टेशन की जद में मॉन्यूमेंट्स

गुरु के ताल पर मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है। इसमें पत्थर का घोड़ा इसकी जद में है। प्रस्तावित स्टेशन इससे 20 मीटर दूर है। एमजी रोड पर जो मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है, उसमें चर्च आ रहा है। जो 15 मी। के दायरे में है। कमलानगर मेट्रो स्टेशन से लाल मस्जिद के 65 मी। के दायरे में आ रहा है। बता दें, एएसआई ने मान्यूमेंट के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा रखी है।

ताजनगरी में मेट्रो प्रोजेक्ट पर नजर

- सर्वे का काम पूरा हो चुका है

- मेट्रो यार्ड के लिए पीएसी में जमीन देखी जा चुकी है।

- 8379 करोड़ की ताजनगरी में मेट्रो की परियोजना

- 6306 करोड़ अंडरग्राउंड कॉरिडोर की लागत

- 4524 करोड़ दूसरे एलिवेटिड कॉरिडोर की लागत

स्थगित किया गया सर्वे

केन्द्रीय अधिकारिता कमेटी रूट की जांच कर रही है। जबकि, यूपीएमआरसीएल (उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ) के ड्रोन से एलाइनमेंट सर्वे शुरु करने की योजना थी। शुरुआत में एक-दो सर्वे के बाद ही सर्वे को स्थगित किया हुआ है। मेट्रो परियोजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मीटिंग में इन सभी बिन्दुओं को रखा जाएगा। इसके बाद कोई रास्ता निकाला जाएगा।

Posted By: Inextlive