आगरा। भरतपुर से दवा लेकर लौट रहे पति-पत्नी शुक्रवार रात बाइक सहित सीकरी की बड़ी नहर में असंतुलित होकर जा गिरे। पुलिस ने लोगों के सहयोग से बाइक सहित पति को बाहर निकाल लिया। महिला का शव शुक्रवार सुबह नहर में फंसा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है। थाना कागरौल क्षेत्र के गांव नगला कारे अकोला निवासी वासुदेव कुमार अपनी पत्नी मानवती देवी (55) के साथ भरतपुर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। दोनों बाइक से नहर की पटरी के सहारे गांव के लिए चल दिए। एनएच 11 मंडीगुड़ नहर के पुल के पास दोनों अचानक अंसतुलित होकर बाइक सहित नहर में जा गिरे। पास से गुजर रहे ग्रामीणों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो तुरंत कुछ युवक नहर में मदद के लिए कूद गए। इधर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के सहयोग से पुलिस ने वासुदेव को बाइक सवित नहर से निकाल लिया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। रातभर उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह एक बार फिर पुलिस ने पीएसी के गोताखोर बुलाया और महिला की तलाशी शुरू की। महिला नहर के पुल के नीचे फंस गई थी। काफी मशक्कत के बाद महिला को ढूंढा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Posted By: Inextlive