अवैध संबंधों में हुई थी धर्मेंद्र की हत्या, दो गिरफ्तार
- पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
- एक ही महिला के थे दोनों प्रेमी फीरोजाबाद: पुलिस ने 19 जनवरी की शाम दावत खाने गए युवक के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसके जिस महिला से संबंध थे, उससे धर्मेद्र की भी नजदीकियां थीं। जब उसे धर्मेंद्र के बारे में उसे पता चला तो उसने उसे ठिकाने लगाने का मन बना लिया। दावत से लौटते वक्त हुई हत्यासिरसागंज के नगला पीपरिया निवासी धर्मेन्द्र की 19 जनवरी की रात दावत से लौटते समय हत्या कर दी गई थी। उसके बाद शव यमुना में फेंक दिया गया। इसमें परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी इंस्पेक्टर नगला खंगर प्रवेश कुमार ने बताया पकड़े गए मोनू पुत्र नरायन सिंह और बंटू पुत्र गोकरन निवासी नगला पीपरिया ने ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बंटू ने बताया कि उसके गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध हैं। कुछ दिन पहले उसे जानकारी मिली कि धर्मेंद्र उर्फ कल्लू भी उस महिला को चाहता है। लिहाजा उसने धर्मेंद्र को ठिकाने लगाने का मन बना लिया। इसी बात को लेकर उसका एक सप्ताह पूर्व उससे विवाद भी हुआ था।
गमछे से दबाया गला इसके बाद 19 जनवरी की रात उसे उस समय मौका मिल गया। जब पड़ोसी गांव नगला महाराज में दावत खाने वह धर्मेंद्र के साथ गया था। बंटू के मुताबिक दावत खाने के बाद वह अपने चार अन्य साथियों के साथ उसको लेकर यमुना किनारे ले गए और यहां उसे पहले शराब पिलाई। इसी दौरान धर्मेंद्र ने उसकी प्रेमिका के बारे में कुछ अपशब्द कहे। जिसको सुनते ही बंटू का खून खौल गया और उसने उसके गमछे से ही उसका गला दवा दिया। इस दौरान उसने उसकी पिटाई भी की। उसकी मौत होने के बाद उसने साथियों के साथ शव को यमुना में फेंक दिया। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार ने बताया पुलिस ने दोनों आरोपियों को भदान रेलवे स्टेशन से कहीं जाने की फिराक में ट्रेन का इंतजार करते हुए दबोच लिया।