-संजय प्लेस में बिना मास्क घूम रहे थे लोग, पुलिस चौकी पर लाइन लगाकर किया खड़ा

-पुलिस को देख जेबों से निकाल लगाने लगे मास्क, 25 लोगों का किया चालान

आगरा: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख पुलिस ने फिर से सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार को संजय प्लेस में बिना मास्क के घूमते लोगों के खिलाफ एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने अभियान चलाया। पुलिस को चे¨कग करते देख लोग जेबों से मास्क निकालकर लगाने लगे।

चला चेकिंग अभियान

संजय प्लेस में बुधवार की दोपहर एक घंटे बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ चे¨कग अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 लोगों को पकड़कर चौकी पर लाया गया। इनमें से किसी ने गले में मास्क टांग रखा था। वहीं कोई जेब में मास्क रखकर घूम रहा था। ऐसे लोगों को चौकी पर करीब आधा घंटा तक लाइन बनाकर खड़ा रखा गया। युवकों को बताया गया कि उनकी यह लापरवाही उनके परिजनों के लिए भी घातक है। युवकों को उनकी गलती का अहसास कराया गया। युवकों ने दोबारा बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ा। बुधवार को सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इसमें 300 से ज्यादा लोगों का चालान किया गया।

घर से बाहर निकलते वक्त मास्क को जेब में न रखें। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए उसे चेहरे पर लगाएं। चे¨कग के दौरान यह देखने में आ रहा है कि लोगों के पास मास्क तो होता है लेकिन वह चेहरे की जगह जेब में होता है। ऐसे लोगों से अपील है कि अपनी इस आदत में बदलाव लाएं।

-बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive