मध्य रात्रि महिला पर बदमाश ने ताना तमंचा
आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में बीती रात्रि एक बदमाश ने महिला के ऊपर पिस्टल तान दहशत फैला दी। महिला उस दौरान एक कार्यक्रम में गई थी आधी रात अपने घर की लाइट जली देखी तो अंदर पहुंची गेट पर ही नकाबपोश बदमाश ने पिस्टल तान दी।
पति बाहर काम करता है बी-36 में स्वामी प्रसाद गोगिया के मकान में तीन माह से मूल रूप से लखनऊ निवासी अभिषेक श्रीवास्तव किराए पर रह रहे हैं। वह ग्वालियर में काम करते हैं। उस दौरान वह ग्वालियर काम पर गए हुए थे। रात में उनकी पत्नी किसी कार्यक्रम में बाहर गई हुई थी। ़ दरवाजे पर तानी पिस्टलमहिला जैसे ही अपने घर पहुंची तो घर की लाइट जल पाई। महिला ने सोचा कि पति आ गए हैं। वह अपने घर में प्रवेश कर ही रही थी कि सामने मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे एक आदमी पिस्टल लिए खड़ा था। उसने महिला पर पिस्टल तान दी। पिस्टल देख महिला के होश उड़ गए थे। वह किसी तरह वहां से भाग कर घर के सामने बने पार्क में छिप गई और वहीं पर रही। पुलिस के मुताबिक चोर उनके यहां खिड़की के माध्यम से घुसा होगा।
पुलिस में तहरीरपति के लौटने पर उसने सारी बात बताई तो पति ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक मकान मालिक गुड़गांव में रहते हैं। घर लाइट जली देख कर महिला को लगा कि पति या मकान मालिक आ गए हैं। इसी के बाद महिला ने दरवाजे का ताला खोला तो सामने एक युवक को पाया था जो मुंह पर कपड़ा बांधे था। पीडि़त के मुताबिक चोर ने उनके यहां से लैपटॉप, जंजीर व मोबाइल चोरी कर लिया है। घटना के बाद से महिला दहशत में है।