आज से आगरा से भरिए दिल्ली-ग्वालियर की सीधी उड़ान
- पैसेंजर्स और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए एयरलाइंस की कवायद
आगरा। कारोबारी और पर्यटकों के लिए गुड न्यूज है। वह दिल्ली के लिए सीधी उड़ान भर सकेंगे। ये व्यवस्था आज से दुबारा चालू हो रही है। न सिर्फ दिल्ली बल्कि ग्वालियर और मुंबई की सर्विस भी मिलने वाली है। 2012 में बंद हुई थी व्यवस्था आपको बता दें कि आगरा से दिल्ली के लिए वर्ष 2012 में किंगफिशर ने फ्लाइट शुरू की। बाद में इसे बन्द कर दिया गया। फिर आगरा से दिल्ली के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं थी। इससे आगरा से दिल्ली आने-जाने वाले टूरिस्ट्स और कारोबारियों को खासी दिक्कतें उठाते हैं। टूरिस्ट़्स की संख्या में भी कमी दर्ज की गई। आज से सीधी मिलेगी फ्लाइटआज से आगरा-दिल्ली-ग्वालियर के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। ये फ्लाइट मंडे और वेडनसडे को मिलेगी। पैसेंजर्स मुंबई से वाया ग्वालियर होते हुए आगरा पहुंचेंगे। जबकि आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा के लिए उन्हें सीधी फ्लाइट मिलेगी।
ये रहेगा फ्लाइट का शिड्यूल--- फ्लाइट (नम्बर 9627) मंडे एयरपोर्ट टेक ऑफ एयरपोर्ट लैंड मुंबई सुबह 9.45 बजे ग्वालियर 11.30 बजे ग्वालियर दोपहर 12 बजे आगरा 12.30 आगरा एक बजे दिल्ली 1.45 बजे फ्लाइट (एआई 9628) वेडनसडेएयरपोर्ट टेक ऑफ एयरपोर्ट लैंड
दिल्ली 11.15 बजे आगरा 12 बजे आगरा 12.30 बजे ग्वालियर 1 बजे ग्वालियर 1.30 बजे मुंबई 3.15 बजे आगरा से दिल्ली-ग्वालियर-मुम्बई फेयर आगरा से ग्वालियर 5500 आगरा से दिल्ली 5500 आगरा से मुम्बई 9710 आगरा से खजुराहो 5500 आगरा से बनारस 8 से 9 हजार